फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी मसूद अजहर बोला- पाक में एक असली नेता आ गया तो भारत को सिखा देगा सबक

Tue, 25 Jul 2017 02:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
masood azhar
विज्ञापन
पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के चीफ मौलाना मसूद अजहर ने एक बार फिर जहर उगला है। हर बार की तरह भारतीय मुसलमानों को भड़काने के लिए अजहर ने कॉलम लिखा है। Sa’di’ टाइटल से लिखे गए कॉलम में अजहर ने पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ  पर निशाना साधा है।
विज्ञापन


अजहर ने लिखा कि मेरे इस कॉलम से भारत रोएगा लेकिन मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। कॉलम में कश्मीरी मुसलमानों को भड़काते हुए अजहर ने लिखा कि षड़यंत्र और फांसी जैसी चीजों से मुसलमान डरने वाले नहीं हैं। कश्मीर के मुसलमानों की हालत देखकर तरस आता है।

अजहर ने अपने कॉलम में भीड़ द्वारा हो रही हत्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि गाय की रक्षा करने के लिए हजारों लोगों का खून बहा देना अच्छी बात नहीं है। उसने कहा, कि ऐ मोदी, ऐ योगी, मुसलमानों का खून बहुत कीमती है। उन्हें खतम करना नामुमकिन है। अगर पाकिस्तान में एक असली नेता आ गया तो भारत को कुछ दिन में ही सबक सिखा देगा। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि 15 जुलाई को पुलवामा में सेना ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। पठानकोट, नगरौटा, गुरदासपुर और अखनूर हमले में सेना और स्थानीय लोगों को निशाना बनाने के पीछे जैश-ए-मोहम्मद का हाथ था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें