फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BUDGET 2017: रेल बजट के 9 तोहफे, हर किसी को कुछ न कुछ

Wed, 01 Feb 2017 11:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
रेल बजट - फोटो : harshi gautam
विज्ञापन
आम बजट के साथ ही इस बार रेल बजट भी पेश हो गया। भले ही यात्री किराये पर माल भाड़े की कोई घोषणा न हुई हो फिर भी रेल बजट में आपके लिए काफी कुछ है।
विज्ञापन


1. सबसे मुख्य घोषणा ऑनलाइन टिकट बुकिंग को लेकर हुई। IRCTC से टिकट बुक करने पर कोई सर्विस चार्ज नहीं लगेगा। यानि ऑनलाइन टिकट बुकिंग सस्ती मिलेगी।

2. रेल बजट में एक खास बात ये भी रही कि सभी ट्रेनों में 2019 तक बायो टॉयलेट लगाए जाएंगे। रेलवे के लिए बजट में एक लाख 31 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। 

3. मानव रहित क्रासिंग पर बढ़ते हादसों को रोकने के मकसद से बड़ी घोषणा की गई है। 2020 तक मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग खत्म किया जाएगा।

4. बीते दिनों हुए बड़े रेल हादसों को रोकने के ‌लिहाज से रेल सेफ्टी के लिए एक लाख करोड़ का फंड आवंटित किया गया है।

5. वित्तमंत्री अरुण जेटली ने देश के 7 हजार रेलवे स्टेशनों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की बात कही गई है।
विज्ञापन

 500 स्टेशनों पर स्वचालित एस्केलेटर

rail budget - फोटो : amar ujala
6. रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण की ओर कदम उठाते हुए  500 स्टेशनों पर स्वचालित एस्केलेटर लगाने की बात कही गई है।

7. 3500 किलोमीटर नई रेल लाइन बिछाने की बात भी आम बजट में कही गई है। टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए नौ राज्यों से बात की जा रही है और टूरिज्म ट्रेन चलाई जाएगी।

8. रेलवे में नई नौकरियां जेनरेट करने के मकसद से नई मेट्रो रेल पॉलिसी लाने की बात कही गई, जिससे नई नौकरियां क्र‌िएट हों। रेलवे की तीन कंपनियों को शेयर बाजार में लिस्ट कराई जाएंगी। जिसमें IRCTC,IRCON,IRFC शामिल हैं।

9. सफाई के लिए एसएमएस बेस्ड क्लीन माई कोच सेवा को शुरू किया जाएगा। वेस्ट मैनेंजमेंट के लिए दिल्ली और जयपुर सिस्टम लगाया जाएगा। वर्ष 2019 तक सभी ट्रेनों के कोच में बायो ट्वायलेट्स लगाए जाएंगे। 
बजट 2017 हाईलाइट्स: 3 लाख तक आय पर टैक्स नहीं, पार्टियों के कैश चंदे पर लगाम​
   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें