फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट सत्र: लोकसभा और राज्यसभा की पहले चरण की कार्यवाही 13 फरवरी तक चलेगी

Wed, 03 Feb 2021 12:00 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
लोकसभा - फोटो : ANI
विज्ञापन

लोकसभा की सोमवार 15 फरवरी की बैठक रद्द कर दी गई है और अब संसद के बजट सत्र के पहले चरण की अंतिम बैठक शनिवार 13 फरवरी को होगी। लोकसभा के पटल कार्यालय के प्रपत्र में यह सूचना दी गई है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, संसद के बजट सत्र का पहला चरण 29 जनवरी से 15 फरवरी तक निर्धारित था।

विज्ञापन


राज्यसभा में सभापति एम वेंकैया नायडू ने उच्च सदन की बैठक 13 फरवरी को होने की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि हाल ही में राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने सर्वदलीय बैठक में सभी राजनीतिक दलों से चर्चा करके यह तय किया था कि उच्च सदन की बैठक 15 फरवरी की बजाए 13 फरवरी तक चलेगी।

वहीं, लोकसभा सचिवालय के प्रपत्र में कहा गया है कि 15 फरवरी को बैठक नहीं होने के मद्देनजर इस दिन के लिये निर्धारित प्रश्नों के नोटिस को समाप्त माना जाएगा।इसमें कहा गया है कि 13 फरवरी 2021 की सदन की बैठक में प्रश्नकाल नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें