फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार 31 जनवरी से शुरू होगा संसद का सत्र, 1 को आएगा आम बजट

Tue, 03 Jan 2017 12:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरुण जेटली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देश को आम बजट इस बार समय से पहले ही मिल जाएगा, केंद्र की मोदी सरकार एक फरवरी को आम बजट पेश करेगी जिसके लिए संसद सत्र 31 जनवरी से शुरू हो जाएगा। सूत्रों के अनुसार बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर 9 फरवरी तक चलेगा। खास बात ये है कि इस बार आम बजट से पहले आने वाला रेल बजट अब अलग से पेश नहीं किया जाएगा, आम बजट के साथ ही रेल बजट भी संसद में पेश होगा।
विज्ञापन


एएनआई की खबर के अनुसार सरकार 31 जनवरी से संसद के बजट सत्र की शुरूआत करेगी। सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। इसी दिन संसद के पटल पर आर्थिक सर्वे की रिपोर्ट रखी जाएगी। जिस पर चर्चा के बाद अगले दिन एक फरवरी को देश का आम बजट संसद में पेश किया जाएगा।

बजट सत्र कुल दस दिन का रहेगा जो 31 जनवरी से शुरू होकर 9 फरवरी तक चलेगा। खास बात ये है कि अभी तक आम बजट से पहले पेश होने वाला रेल बजट अब इतिहास की बात हो जाएगी। आम बजट में जोड़कर ही रेल बजट पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि पूर्व में रेल और आम बजट फरवरी के अंत में पेश हुआ करते थे लेकिन मोदी सरकार ने इस बार इस परिपाटी को बदलते हुए एक फरवरी को ही आम बजट पेश करने की घोषणा कर दी थी। इसके साथ ही अलग से पेश होने वाले रेल बजट को भी अब खत्म करके आम बजट के साथ पेश करने की व्यवस्‍था की गई है। Budget session of Parliament: 1st Part- 31st January to 9th February. Presidential Address to joint session- 31 Jan: Sources — ANI (@ANI_news) January 3, 2017
विज्ञापन
Economic Survey to take place on 31st  January. General Budget on 1st Feb: Sources — ANI (@ANI_news) January 3, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें