फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट सत्र: सख्त तेवर में दिख रहे हैं लोकसभा अध्यक्ष, गिरिराज सिंह को दी हस्तक्षेप न करने की हिदायत

Tue, 15 Mar 2022 11:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोमवार को जम्मू-कश्मीर बजट पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के जवाब के दौरान भी स्पीकर ने सख्त तेवर अपनाया। स्पीकर ने वित्त मंत्री से कहा, ऐसे एक भी सांसद के सवालों का जवाब न दिया जाए जो अपना भाषण दे कर सदन से गायब हो गए।
विज्ञापन
लोकसभा की कार्यवाही - फोटो : संसद टीवी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदन संचालन को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सख्त तेवर में दिख रहे हैं। बजट सत्र के दूसरे हिस्से के दूसरे दिन ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह को उनकी सख्त हिदायत झेलनी पड़ी। पहले दिन उन्होंने सवाल उठा कर सदन से गायब रहने वाले सांसदों के जवाब दने से वित्त मंत्री को मना किया था। 

विज्ञापन


मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान ग्रामीण विकास राज्य मंत्री निरंजन ज्योति एक सवाल का जवाब दे रही थीं, तभी गिरिराज सिंह ने बीच में ही जवाब देना शुरू कर दिया। इससे अध्यक्ष बिरला नाराज हो गए। 

उन्होंने कहा कि इस तरह बीच में हस्तक्षेप करने की इजाजत नहीं मिलेगी। जब राज्य मंत्री ने जवाब देना शुरू कर दिया है, तो कैबिनेट मंत्री को बीच में हस्तक्षेप करने की जरूरत नहीं है। स्पीकर ने गिरिराज सिंह को जवाब नहीं देने दिया। इसके बाद साध्वी निरंजन ने ही पूरा जवाब दिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सोमवार को जम्मू-कश्मीर बजट पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के जवाब के दौरान भी स्पीकर ने सख्त तेवर अपनाया। स्पीकर ने वित्त मंत्री से कहा, ऐसे एक भी सांसद के सवालों का जवाब न दिया जाए जो अपना भाषण दे कर सदन से गायब हो गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें