जामिया प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में 62 पुलिसकर्मी और 127 अन्य लोग घायल हुए थे। लोकसभा में गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि 15 लोगों को दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तारी की गई थी।
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने लोकसभा में कहा, 'म्यांमार से आने वाले रोहिंग्या को और पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश से आए शरणार्थियों को किसी ने भी गो बैक नहीं कहा था। इसके बजाए उनका स्वागत किया गया क्योंकि वह मतदाता हैं। लेकिन प्रधानमंत्री और राज्यपाल का वहां गो बैक के नारों से स्वागत होता है।'
राज्यसभा में सीएए और एनआरसी पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी सदस्यों द्वारा किए जा रहे हंगामे के बीच ही शून्यकाल चला। वहीं भारी हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी गई है।
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, 'हम भाजपा के लोग असली भक्त हैं। हम महात्मा गांधी के असली अनुयायी हैं। ये लोग सोनिया गांधी और राहुल गांधी जैसे 'नकली' गांधी के अनुयायी हैं।'
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के बयान पर लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा के तमाम सांसद अपनी सीट से खड़े होकर विरोध किया।
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के बयान पर लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा के तमाम सांसद अपनी सीट से खड़े होकर विरोध किया।
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में एनआरसी को लेकर लिखित में जवाब दिया है। उन्होंने कहा, 'अभी तक सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को तैयार करने के लिए कोई निर्णय नहीं लिया है।'
आप का सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में कहा, 'मैं निर्भया सामूहिक दुष्कर्म मामले में दोषियों को मिली मौत की सजा के त्वरित निष्पादन के लिए राष्ट्रपति और उच्चतम न्यायालय के हस्तक्षेप का अनुरोध करता हूं।' इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने राज्यसभा में कहा, 2017 में उच्चतम न्यायालय ने दोषियों की अपील को खारिज कर दिया गया था, लेकिन जेल अधिकारियों को दोषियों को सूचित करने की प्रक्रिया को पूरा करने में एक साल से ज्यादा समय लगा। देरी राज्य सरकार की वजह से हुई है।
दिल्ली में फायरिंग की हालिया घटनाओं को लेकर राज्यसभा में हंगामा हुआ। विपक्ष ने सदन में 'गोली चलाना बंद करो' के नारे लगाए।
प्रधानमंत्री ने संसदीय दल की बैठक में कहा कि अब हमारा ध्यान नक्सलवाद के खत्मे पर होगा। बोडोलैंड और ब्रू ऐतिहासिक समझौता है। इस समझौते से शांति और व्यवस्था कायम होगी। पूर्वोत्तर से विकास का नया निकलेगा।
भाजपा सांसद अनंत हेगड़े के महात्मा गांधी को लेकर दिए बयान पर विपक्ष ने लोकसभा में हंगामा किया। जिसके कारण निचले सदन को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
कांग्रेस के लोकसभा में नेता अधीर रंजन चौधरी और सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा में सीएए पर स्थगन प्रस्ताव दिया। दोनों सांसदों ने नोटिस में कहा है कि सीएए की वजह से देश में डर का माहौल है।
निर्भया के दोषियों की फांसी में हो रहे विलंब पर आप सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा के शून्यकाल में आवाज उठाने की अनुमति मांगी है।
भाजपा सांसद सरोज पांडे ने राज्यसभा में एक देश, एक चुनाव को लेकर शून्यकाल में नोटिस दिया है।
भाजपा सांसद आरके सिन्हा ने राज्यसभा में नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की आड़ में भारत विरोधी प्रचार को लेकर शून्यकाल में नोटिस दिया है।
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा के शून्यकाल में 2012 के दिल्ली सामूहिक दुष्कर्म मामले के दोषियों की जल्द से जल्द मौत की सजा देने के लिए नोटिस दिया है।