09:41 AM, 02-Feb-2021
किसानों के आंदोलन पर कल होगी चर्चा
राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने कहा, 'किसानों के आंदोलन पर चर्चा आज नहीं कल होगी। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में किसान आंदोलन का जिक्र किया था। मैं आज से चर्चा शुरू करना चाहता था लेकिन मुझे बताया गया कि चर्चा सबसे पहले लोकसभा में शुरू होती है। इसे ध्यान में रखते हुए हम कल राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा करने के लिए सहमत हुए हैं।'