फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajya Sabha Session: 31 जनवरी से छह अप्रैल तक चलेगा राज्यसभा सत्र, एक फरवरी को बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री

Mon, 16 Jan 2023 05:00 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संसद का बजट सत्र लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण के साथ ही  31 जनवरी से शुरू होगा। 
विज्ञापन
संसद भवन - फोटो : सोशल मीडिया (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा का 259वां सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा और 6 अप्रैल को समाप्त होगा। राज्यसभा सचिवालय ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन


इसमें कहा गया है, "राष्ट्रपति ने राज्यसभा सदस्यों को मंगलवार 31 जनवरी 2023 को नई दिल्ली में मिलने के लिए बुलाया है। कामकाज की अनिवार्यता को देखते हुए सत्र गुरुवार 6 अप्रैल 2023 को समाप्त होगा। 

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा। इसी दिन लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण होगा। संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि इस सत्र में 27 बैठकें होंगी और  बजट के कागजात की जांच के लिए एक महीने के अवकाश के साथ 6 अप्रैल तक चलेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को केंद्रीय बजट 2023-24 पेश करेंगी। 
विज्ञापन


जोशी ने कहा कि कहा कि बजट सत्र का पहला भाग 14 फरवरी को समाप्त होगा। बजट सत्र के दूसरे भाग के लिए संसद 12 मार्च को फिर से शुरू होगी।

यह राज्यसभा का 259वां और 17वीं लोकसभा का 11वां सत्र होगा। लोकसभा सचिवालय की एक अधिसूचना में कहा गया है, "सत्रहवीं लोकसभा का ग्यारहवां सत्र मंगलवार 31 जनवरी 2023 को शुरू होगा। सरकारी कामकाज की अनिवार्यताओं के अधीन सत्र गुरुवार 6 अप्रैल, 2023 को समाप्त होने की संभावना है।"
विज्ञापन


बयान में कहा गया है, "स्थायी समितियों को मंत्रालयों/विभागों की अनुदान मांगों पर विचार करने और उनकी रिपोर्ट तैयार करने में सक्षम बनाने के लिए सदन 13 फरवरी, 2023 को स्थगित होगा और 13 मार्च, 2023 को फिर से बैठक होगी।" संसद का बजट सत्र 31 जनवरी 2023 से शुरू होगा और 6 अप्रैल तक 27 बैठकों के साथ 66 दिनों में सामान्य अवकाश के साथ जारी रहेगा। बयान में कहा गया है, अमृत काल के बीच राष्ट्रपति के अभिभाषण, केंद्रीय बजट और अन्य मदों पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की प्रतीक्षा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें