फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2025: बजट भाषण से पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने निर्मला सीतारमण को खिलाया दही-चीनी, साथ में किया नाश्ता

Sat, 01 Feb 2025 01:33 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय से राष्ट्रपति भवन पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात वित्त मंत्री ने उन्हें बजट के अहम प्रावधानों और बदलावों की जानकारी दी।
विज्ञापन
1 of 6
बजट 2025 - फोटो : PTI
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को रिकॉर्ड आठवां लगातार बजट पेश करेंगी। बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, मंत्रालय पहुंची हैं। वित्त मंत्री के साथ वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी भी साथ हैं। वित्त मंत्री ने आज मधुबनी आर्ट की साड़ी पहनी हुई है। इस आर्ट की प्रमुख कलाकार दुलारी देवी हैं, जिन्हें सरकार ने साल 2021 में पद्मश्री से सम्मानित किया था।


 
विज्ञापन

2 of 6
बजट 2025 - फोटो : PTI
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय से राष्ट्रपति भवन पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात वित्त मंत्री ने उन्हें बजट के अहम प्रावधानों और बदलावों की जानकारी दी। यह परंपरा है, जिसमें राष्ट्रपति की मंजूरी ली जाती है। राष्ट्रपति ने वित्त मंत्री का दही चीनी खिलाकर मुंह मीठा कराया। साथ में नाश्ता भी किया। 
विज्ञापन

3 of 6
बजट 2025 - फोटो : PTI
राष्ट्रपति भवन से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद भवन के लिए रवाना हुईं। लोकसभा में 11 बजे बजट पेश किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह फिलहाल संसद भवन पहुंच चुके हैं।

4 of 6
बजट 2025 - फोटो : PTI
कैबिनेट ने बजट 2025 को मंजूरी दे दी है। संसद की कार्यवाही शुरू हुई और वित्त मंत्री ने बजट भाषण पढ़ना शुरू किया। वहीं विपक्ष ने कुंभ की घटना को लेकर हंगामा किया और विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी की।
विज्ञापन

5 of 6
बजट 2025 - फोटो : PTI

बजट में वित्त मंत्री ने किसानों और एमएसएमई सेक्टर के लिए कई अहम एलान किए हैं। वित्त मंत्री ने बिहार में मखाना बोर्ड बनाने का भी एलान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बजट 2025 - फोटो : PTI
12 लाख रुपये तक की आमदनी पर अब आयकर नहीं। जब स्टैंडर्ड डिडक्शन भी जोड़ देंगे तो वेतनभोगी लोगों के लिए 12.75 लाख रुपये की आमदनी पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। वित्त मंत्री ने नए टैक्स स्लैब का एलान करते हुए कहा कि इससे मध्यम वर्ग देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें