फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: छठे नंबर पर हार्दिक-शिवम ने की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी; साकिब को मेडन ओवर में 3 विकेट, रचा इतिहास

Sat, 01 Feb 2025 08:56 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

साकिब ने इस मौके को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने पारी के दूसरे ओवर में तीन विकेट चटकाए और भारत के शीर्ष क्रम को तहस-नहस कर दिया। पहली गेंद पर संजू सैमसन (1) को पवेलियन भेजा, दूसरे गेंद पर तिलक वर्मा (0) को आउट किया। इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान सूर्यकुमार यादव (0) को भी लौटने पर मजबूर कर दिया। 
विज्ञापन
1 of 7
हार्दिक-शिवम-साकिब - फोटो : BCCI
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला पुणे में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने जोस बटलर की सेना को 15 रनों से हराकर 3-1 से सीरीज में अजेय बढ़त बनाई और घर में लगातार 17वीं सीरीज अपने नाम की। इस मुकाबले में तमाम रिकॉर्ड्स बने। हम यहां उनके विषय में बात करेंगे। आइये जानते हैं....
विज्ञापन

2 of 7
साकिब महमूद - फोटो : BCCI
साकिब महमूद ने रचा इतिहास
महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में इंग्लैंड की टीम दो बदलावों के साथ उतरी और साकिब महमूद और जैकब बेथेल को मौका दिया। साकिब ने इस मौके को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने पारी के दूसरे ओवर में तीन विकेट चटकाए और भारत के शीर्ष क्रम को तहस-नहस कर दिया। पहली गेंद पर संजू सैमसन (1) को पवेलियन भेजा, दूसरे गेंद पर तिलक वर्मा (0) को आउट किया। इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान सूर्यकुमार यादव (0) को भी लौटने पर मजबूर कर दिया। 

दिलचस्प बात यह है कि इस ओवर में साकिब ने कोई भी रन खर्च नहीं किया यानी मेडन ओवर फेंका। इसी के साथ वह भारत के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में मेडन ओवर में तीन विकेट चटकाने वाले इंग्लैंड या किसी भी टीम के पहले गेंदबाज बन गए। इसके अलावा उन्होंने पारी के दूसरे ओवर को मेडन फेंकने और इसी ओवर में तीन विकेट चटकाने के मामले में जमैका के जेरोम टेलर की बराबरी कर ली। पूर्व गेंदबाज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2007 में यह कारनामा किया था।
विज्ञापन

3 of 7
हार्दिक पांड्या-शिवम दुबे - फोटो : BCCI
हार्दिक-शिवम बने संकटमोचक
79 के स्कोर पर पांच विकेट खो चुकी भारतीय टीम को एक बड़ी साझेदारी की जरूरत थी। ऐसे में हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे टीम के लिए संकटमोचक साबित हुए। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी हुई। भारतीय ऑलराउंडर ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पांचवां पचासा 27 गेंदों में जड़ा जबकि तिलक ने 31 गेंदों में टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर चौथा पचासा जड़ा। दोनों इस मैच में 53-53 रनों की शानदार पारियां खेलने में कामयाब हुए। 

4 of 7
हार्दिक पांड्या-शिवम दुबे - फोटो : BCCI
छठे विकेट के लिए हार्दिक-शिवम के बीच हुई दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
दोनों के बीच छठे या उससे नीचे के विकेट के लिए दूसरे सबसे बड़ी साझेदारी हुई। इस मामले में शीर्ष पर सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल हैं। दोनों के बीच 2023 में श्रीलंका के खिलाफ पुणे में खेले गए मुकाबले में 91 रनों की सबसे बड़ी साझेदारी हुई थी। 
विज्ञापन

5 of 7
शिवम दुबे-हार्दिक पांड्या - फोटो : BCCI
ऐसा करने वाली दूसरी जोड़ी बनी हार्दिक-शिवम की जोड़ी
इस मुकाबले में दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारियां खेली। शिवम और हार्दिक दूसरी ऐसी जोड़ी है जिसने छठे नंबर पर या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाए। उनसे पहले वेस्टइंडीज के शेरफेन रदरफोर्ड और आंद्रे रसेल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में 2024 में यह कारनामा किया था। 
विज्ञापन

6 of 7
बेन डकेट-फिल सॉल्ट - फोटो : BCCI
सॉल्ट और डकेट के बीच हुई 62 रनों की साझेदारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन इस लय को बरकरार नहीं रख सकी। फिल सॉल्ट और बेन डकेट के बीच पहले विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी हुई, जो पिछले 11 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पहली 50+ रनों की ओपनिंग साझेदारी है। इसे रवि बिश्नोई ने पावरप्ले के आखिरी ओवर की अंतिम गेंद पर तोड़ा। उन्होंने बेन डकेट को अपना शिकार बनाया। वह 19 गेंदों में 39 रन बनाकर लौटे जबकि अक्षर पटेल ने फिल सॉल्ट को आउट किया। वह 23 रन बना पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हर्षित राणा - फोटो : BCCI
कन्कशन सब्सटीट्यूट के तौर डेब्यू करने वाले 7वें खिलाड़ी बने हर्षित राणा
तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। उन्होंने कन्कशन सब्सटीट्यूट के तौर पर डेब्यू किया और इस तरह डेब्यू करने वाले दुनिया के सातवें खिलाड़ी बन गए। वह कन्कशन सब्सटीट्यूट के तौर पर टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू करने वाले पहले गेंदबाज हैं और पहले भारतीय भी हैं।

कन्कशन सब्सटीट्यूट के तौर पर डेब्यू करने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी  प्रारूप विपक्षी टीम स्थान वर्ष
ब्रायन मुदजिंगनयामा टेस्ट श्रीलंका हरारे 2020
नील रॉक वनडे वेस्टइंडीज किंग्सटन 2022
खाया जोंडो टेस्ट बांग्लादेश ग्केबेरहा 2022
मैट पार्किंसन टेस्ट न्यूजीलैंड लॉर्ड्स 2022
कमरान गुलाम वनडे न्यूजीलैंड कराची 2023
बहीर शाह टेस्ट बांग्लादेश मीरपुर 2023
हर्षित राणा टी20 इंग्लैंड पुणे 2025
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें