वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को आम बजट पेश करते हुए आजाद भारत का सबसे लंबा भाषण पढ़ा। करीब ढाई घंटे लंबे चले इस भाषण में उन्होंने मध्यम वर्ग से लेकर किसानों और कारोबारियों तक का जिक्र किया। बीच-बीच में कई कविताएं भी उन्होंने पेश की। मगर इस बजट में आखिर खास बातें क्या रहीं और किस सेक्टर को क्या मिला, आइए फटाफट हम आपको बताते हैं...
बजट 2020: कन्फ्यूज न हों, इस बार पुराने स्लैब से ही भरना होगा टैक्स
- पहली बार इनकम टैक्स स्लैब के दो विकल्प दिए गए हैं।
- 5 से 7.5 लाख तक आमदनी वालों को 10% टैक्स, 7.5 लाख से 10 लाख आय तक 15 फीसदी टैक्स, 10 से 12.5 लाख आय पर 20 फीसदी टैक्स देना होगा।
- 12.5 से 15 लाख तक कमाई पर 25 फीसदी टैक्स देना होगा। 15 लाख से ज्यादा कमाई पर 30 फीसदी टैक्स देना होगा।
- नए स्लैब में 15 लाख तक की आमदनी पर टैक्स कम लगेगा, लेकिन इसके लिए करीब 70 छूटों को छोड़ना होगा।
- दोनों ही विकल्पों में पांच लाख रुपये तक की आय को कर मुक्त किया गया है।
- किसान रेल का गठन किया जाएगा। इस योजना के तहत एक्सप्रेस व मालगाड़ियों में रेफ्रिजरेटर कोच लगेंगे ताकि दूध, मांस, मछली जैसी चीजों को कोल्ड स्टोरेज में रखने की व्यवस्था हो सके।
एलआईसी में अपनी हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, इसलिए संकटमोचक पर छाए संकट के बादल
- दिल्ली समेत देशभर के शहरों में प्रदूषण से लड़ने के लिए 4400 करोड़ रुपये का बजट आवंटन किया गया है।
- टीबी हारेगा देश जीतेगा : 2025 तक टीबी को खत्म करने की प्रतिबद्धता
- नीली अर्थव्यवस्था : 2024-25 तक मत्स्य निर्यात को एक लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य।
- तेजस एक्सप्रेस जैसी 150 निजी ट्रेनों को और नए रूटों पर चलाया जाएगा। 550 स्टेशनों पर वाईफाई को शुरू किया गया है।
Budget 2020: सरकार का संदेश: आज की सोचो या बचत कर लो, समझें नए-पुराने टैक्स का गणित
किस सेक्टर में क्या खास