अरुण जेटली बतौर वित्त मंत्री चौथी बार आम बजट पेश करेंगे। उनके भाषण पर देश की ही नहीं पूरी दुनिया की निगाहें रहेंगी। कुछ ही देर में बजट की पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी लेकिन उससे पहले आपको बता दें कि वित्त मंत्री का पूरे दिन का शेड्यूल क्या कुछ रहेगा।
जेटली
वित्त मंत्रालय पहुंच जाएंगे, वहां वह वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बजट पर चर्चा करेंगे और फिर वहां से राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हो जाएंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से बजट की कॉपी पर हस्ताक्षर लेने के बाद वहां से संसद के लिए निकल जाएंगे।
वहीं वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि यह एक अच्छा बजट होगा, यह आम लोगों के फायदे के लिए होगा।
जब तक वित्त मंत्री संसद पहुंचेंगे तब तक बजट की कॉपियां संसद में पूरी सुरक्षा के साथ पहुंचा दी जाएंगी। इसके बाद अरुण जेटली अपनी टीम के साथ संसद में 10 बजे दाखिल होंगे। बजट पेश करने से पहले कैबिनेट मीटिंग होगी। कैबिनेट बजट पर अपनी मंजूरी देगा।
11 बजे से शुरू होगा भाषण
कैबिनेट से मंजूरी लेने के बाद ठीक 11 बजे से अरुण जेटली का भाषण शुरू होगा। दोपहर 1 बजे तक बजट का भाषण समाप्त हो जाने की संभावना है। जिसके बाद प्रेस कांफ्रेंस हो सकती है। जानकारी के मुताबिक वित्त मंत्री शाम बजे तक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर सकते हैं। जहां वो बजट से जुड़े सवालों का जवाब देंगे।