फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: बसपा छोड़ रहे नेताओं से कमजोर हो जाएगी पार्टी

Fri, 29 Jul 2016 04:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व भाजपा नेता दयाशंकर की तरफ से विवादित टिप्पणी किए जाने के मामले में बैकफुट पर आने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कमान अतर सिंह राव को दे दी है। बसपा ने यहां एक तीर से दो निशाने साधे हैं। नसीमुद्दीन सिद्दीकी को कहा गया है कि प्रदेश भर में मुसलमानों को साधने का काम करो।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर पार्टी के कैडर वोटर को भी लुभाने की कोशिश की है। अतर सिंह राव कैडर कार्यकर्ता हैं और लगातार दलित वोटरों के बीच उनकी उपस्थिति रही है। कई बड़े कैडर कैंपों में दिए गए भाषणों में अतर सिंह का फोकस अपने मूल वोटर पर ही रहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मायावती का कैडर दांव सफल होगा या नहीं, जब ये जानने के लिए अमर उजाला ने पोल कराया तो नतीजे काफी चौंकाने वाले दिखे।
Trending Videos
विज्ञापन

ये रहा परिणाम

अमर उजाला के पोल में लोगों से पूछा गया कि क्या कई नेताओं के छोड़ने की वजह से बसपा कमजोर हो जाएगी? ऐसे में करीब दो तिहाई लोगों ने हां कहा है। 66.79 प्रतिशत लोगों का मानना है कि कई नेताओं के पार्टी छोड़ने से बसपा का कमजोर होना तय है।

वहीं करीब एक तिहाई लोगों का मानना है कि पार्टी को छोड़कर जाने वाले लोगों की वजह से पार्टी की शाख पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 30.35 प्रतिशत लोगों ने नेताओं के छोड़ने से पार्टी के कमजोर होने की बात को सिरे से खारिज कर दिया है। इसके अलावा 2.86 प्रतिशत लोगों ने इस मामले में कुछ भी कहना सही नहीं समझा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें