फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती ने की देवरिया कांड की निंदा, भाजपा पर लगाया जंगलराज का आरोप

Mon, 06 Aug 2018 03:08 PM IST
भाषा, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

बहुजन समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मायावती ने आज कहा कि प्रदेश के देवरिया जिले के नारी संरक्षण गृह में महिलाओं के साथ जबर्दस्ती देह व्यापार का घिनौना काण्ड साबित करता है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों में कितनी ज़्यादा अराजकता है और महिलाओं की कितनी ज़्यादा दुर्दशा है । 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह कांड पूरे देश के लिये ही शर्म व अति-चिन्ता की बात है। मायावती ने कहा कि इस प्रकार की जघन्य घटनाओं से यह साबित होता है कि भाजपा शासित राज्यों में थोड़ा नहीं बल्कि पूरा जंगलराज है । 

बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम व देवरिया नारी संरक्षण गृह में दुष्कर्म का धन्धा चलाने वालों के खिलाफ सख्त-से-सख्त कानूनी कार्रवाई की माँग करते हुये उन्होंने कहा कि सरकारी संरक्षण के बिना यह सब अन्याय-अत्याचार व घोर पाप संम्भव ही नहीं है।
विज्ञापन


इसलिए सरकारी अधिकारियों आदि पर भी कार्रवाई काफी सख्त होनी चाहिये, ना कि लीपापोती जैसी कोई बात, जो कि गंभीर से गंभीर घटनाओं में भी भाजपा सरकारों की आम आदत बन गई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकारों में ज्यादातर लोग अपने आपको कानून से ऊपर मानने लगे हैं, जिस कारण आम जनता चैन से जी नहीं पा रही है। समाज का हर तबका दुःखी व पीड़ित है।

दलितों, पिछड़ों, ईसाई, मुस्लिम व अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों तथा सवर्ण समाज के गरीबों के बाद अब महिलायें भी शोषण व आतंक का शिकार हो रही हैं जबकि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व अन्य गम्भीर समस्याओं के साथ-साथ महिला सुरक्षा के मामले में भी काफी उदासीन नजर आ रहा है, जो देश के लिये बड़ी चिन्ता की बात है ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें