फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी पर मायावती का पलटवार, कहा- मुजफ्फरनगर दंगा बीजेपी-सपा की देन

Wed, 26 Oct 2016 03:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बसपा चीफ और यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया है। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि पीएम मोदी ने कोई भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया और अब वह सपा और बसपा की मिलीभगत का भ्रम फैला रहे है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का भ्रामक प्रचार बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। मायावती ने कहा कि यूपी की जनता का ध्यान बांटने की कोशिश के तहत पीएम ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी अपने गिरेबां में झांके।
विज्ञापन


मायावती ने आरोप लगाया कि यूपी में असली गठजोड़ तो सपा और बीजेपी का है। मुजफ्फरनगर दंगा सपा और बीजेपी की ही देन है। उन्होंने कहा कि  बीजेपी ने  मुलायम सिंह की पार्टी के साथ मिलकर कई बार चुनाव भी लड़ा। 

मायावती का मोदी पर निशाना पीएम के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि यूपी में सपा और बसपा मिलीभगत में काम कर रहे हैं। एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने आरोप लगाया था कि सपा और बसपा मिलकर यूपी को बर्बाद करने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें