फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: बसपा, जेडीएस ने किया गठबंधन

Thu, 08 Feb 2018 04:48 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
देवगौड़ा-मायावती
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी और जनता दल सेक्यूलर (जेडीएस) ने कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव में मिलकर लड़ने का फैसला किया है। दोनों दलों ने गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन की घोषणा की।
विज्ञापन


बसपा के सतीश चंद्र मिश्र और जेडीएस के दानिश अली ने कहा कि यह गठबंधन विधानसभा चुनावों के साथ ही 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जारी रहेगा। 224 सदस्यों वाली विधानसभा के इस साल मई के अंत में चुनाव होने की संभावना हैं।

 बीएसपी राज्य के 14 जिलों में आठ सुरक्षित और 12 सामान्य सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शेष 204 सीटों पर जेडीएस पार्टी अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। दोनों पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती और एचडी देवेगौड़ा 17 फरवरी को बंगलूरू में चुनाव अभियान की संयुक्त रूप से शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें