फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSNL Director Visit Cancelled: बीएसएनएल निदेशक का शाही दौरा रद्द, सोशल मीडिया में वायरल आदेश के बाद मचा बवाल

Wed, 25 Feb 2026 04:30 AM IST
शिवम गर्ग एजेंसी, नई दिल्ली

सार

BSNL Director Prayagraj Visit Cancelled: बीएसएनएल के निदेशक का प्रयागराज दौरा उस समय विवादों में आ गया, जब यात्रा से जुड़ा कार्यालय आदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आदेश में तौलिया, अंडरवियर और तेल जैसी वस्तुओं की व्यवस्था के निर्देश सामने आए। 
विज्ञापन
विवेक बंजाल, डायरेक्टर बीएसएनएल - फोटो : अमर उजाला प्रिन्ट/एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के नौकरशाह खुद को नए जमाने का राजा समझने से बाज नहीं आ रहे। ताजा मामला भारत संचार निगम लि. (बीएसएनएल) के निदेशक विवेक बंजल का है, जिनके प्रयागराज दौरे में अधिकारियों की पूरी फौज सेवा सत्कार में लगाने के लिए बाकायदा लिखित निर्देश जारी किए जाने का आरोप है। करीब 50 अधिकारियों में कौन साहब के लिए तेल और अंडरवियर की व्यवस्था करेगा, यह तक दौरे के लिखित कार्यक्रम में दर्ज किया गया। हालांकि कार्यक्रम का पूरा दस्तावेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और आनन-फानन में दौरा निरस्त करना पड़ा।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुए बंजल की यात्रा के कार्यालय आदेश के अनुसार, उन्हें दो दिवसीय यात्रा पर 25-26 फरवरी को प्रयागराज में होना था। इस आदेश में बंजल के प्रयागराज पहुंचने पर स्वागत, संगम स्नान, नौका विहार व बड़े हनुमान मंदिर, अक्षयवट और पातालपुरी मंदिरों के दर्शन की योजना थी।

हर जगह बीएसएनएल का कौन अधिकारी क्या भूमिका निभाएगा, लिखित में दर्ज किया गया था। इसके अलावा आदेश में कहा गया था कि होटल और सर्किट हाउस में सूखे मेवों का कटोरा, फलों का कटोरा, शेविंग किट, तौलिया, टूथपेस्ट, ब्रश, साबुन, शैम्पू, कंघी और तेल की व्यवस्था की जाए। कार्यालय आदेश के अनुसार, लगभग 50 अधिकारियों को 20 कार्य सौंपे गए थे। 
विज्ञापन


तौलिया और अंडरवियर तक का करना था इंतजाम
खास बात यह है कि बीएसएनएल के निदेशक के संगम स्नान के समय स्नान किट की व्यवस्था की जानी थी, जिसमें तौलिया, अंडरवियर, चप्पल, कंघी, दर्पण और तेल की बोतल तक शामिल की गई थी। कार्यालय आदेश में उल्लेख था कि स्नान के लिए पुरुषों के छह किट  और महिलाओं के दो किट की व्यवस्था की जाए। घाट पर सामान्य उपयोग के लिए एक बेडशीट की व्यवस्था करने का भी निर्देश जारी किया गया था।

बीएसएनएल की सफाई
विवाद बढ़ने पर बीएसएनएल इंडिया ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बयान जारी कर कहा कि आधिकारिक दौरों के संचालन को लेकर स्पष्ट दिशानिर्देश पहले से मौजूद हैं। संबंधित मामले में इन निर्देशों का पालन नहीं किया गया, जो संगठन के पेशेवर मानकों के अनुरूप नहीं है। कंपनी ने कहा कि संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की गई है और भविष्य में नियमों के सख्त पालन के निर्देश दोहराए गए हैं।

कौन हैं विवेक बंजाल?
बीएसएनएल की वेबसाइट के अनुसार, विवेक बंजाल 1987 बैच के भारतीय दूरसंचार सेवा (आईटीएस) अधिकारी हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स में बीई, कंप्यूटर साइंस में एमई और एमबीए की डिग्री रखने वाले बंजाल को दूरसंचार नेटवर्क प्रबंधन में 34 वर्षों से अधिक का अनुभव है। 2016 से वह 'भारत फाइबर' (बीएसएनएल की एफटीटीएच सेवा) और आईटी ढांचे के विस्तार में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन


अन्य वीडियो:-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें