फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की मुहिम: 14 साल की किशोरियों को मुफ्त लगाई जाएगी HPV वैक्सीन; बेटियों को मिलेगी सर्वाइकल कैंसर से ढाल

Wed, 25 Feb 2026 04:11 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

केंद्र सरकार ने 14 साल की किशोरियों के लिए एचपीवी वैक्सीन अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत गार्डासिल-4 वैक्सीन की एक खुराक दी जाएगी, जो सर्वाइकल कैंसर के मुख्य कारणों से सुरक्षा प्रदान करती है।
विज्ञापन
सर्वाइकल कैंसर - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए केंद्र सरकार देशभर में ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रही है। यह विशेष अभियान 14 साल की किशोरियों के लिए चलाया जाएगा।

विज्ञापन


टीकाकरण सरकार के सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम के तहत नहीं, बल्कि विशेष राष्ट्रीय अभियान के रूप में चलाया जाएगा। अभियान में गार्डासिल नाम के क्वाड्रिवैलेंट एचपीवी टीके की एक खुराक दी जाएगी। यह टीका एचपीवी के टाइप 16 एवं 18 से सुरक्षा देता है, जो सर्वाइकल कैंसर के मुख्य कारण हैं। यह टाइप 6 एवं 11 से भी बचाव करता है।

विशेषज्ञों का कहना है, 14 साल की उम्र में एक डोज देने से मजबूत व लंबे समय तक सुरक्षा मिलती है। बाजार में 15 साल से कम उम्र में गार्डासिल-4 की दो डोज दी जाती हैं, जिनकी कीमत प्रति डोज 3,927 रुपये है। 15 साल से अधिक उम्र में तीन डोज लगती हैं। भारत में महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर दूसरा सबसे आम कैंसर है। हर साल 80 हजार नए मामले सामने आते हैं और 42 हजार से अधिक महिलाओं की मौत हो जाती है।
विज्ञापन


टीका पूरी तरह मुफ्त व स्वैच्छिक
सरकार ने साफ किया, टीकाकरण पूरी तरह मुफ्त व स्वैच्छिक होगा। इसका मकसद सभी वर्गों की किशोरियों तक बराबर पहुंच सुनिश्चित करना है। अभियान सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों व आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में चलाया जाएगा। सभी टीका केंद्र 24 घंटे चलने वाली सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े होंगे, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सा सहायता मिल सके।

वैक्सीन 93 से 100 प्रतिशत तक प्रभावी
एचपीवी वैक्सीन का सुरक्षा रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। 2006 से अब तक दुनियाभर में 50 करोड़ से अधिक डोज दी जा चुकी हैं। कई देशों में टीकाकरण से एचपीवी संक्रमण और सर्वाइकल कैंसर में काफी कमी आई है। वैज्ञानिक अध्ययनों के अनुसार, वैक्सीन 93 से 100 प्रतिशत तक प्रभावी है। भारत उन 160 देशों में शामिल हो जाएगा, जिन्होंने अपने टीकाकरण कार्यक्रम में एचपीवी वैक्सीन को शामिल किया है। 90 से अधिक देश इसे अपना चुके हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें