फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम में ड्रोन की मदद से घुसपैठ और तस्करी पर लगाम लगाएगा बीएसएफ

Wed, 06 Nov 2019 02:37 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ड्रोन की मदद से घुसपैठ और तस्करी पर लगाम लगाएगा। हाल ही में बीएसएफ ने असम के धुबरी जिले में अवैध घुसपैठ व तस्करी रोकने को लेकर इस्राइली रिमोट संचालित ड्रोन और थर्मल इमेजर खरीदे हैं।

विज्ञापन


बांग्लादेश के साथ असम सीमा का बड़ा हिस्सा नदी क्षेत्र से गुजरता है, जहां बाड़ लगाना संभव नहीं है। बीएसएफ गुवाहाटी क्षेत्र के महानिरीक्षक पीयूष मोर्डिया ने बताया कि रात व दिन के समय काम करने वाला यह ड्रोन कैमरे से लैस है और 150 मीटर की ऊंचाई पर उड़ान भर सकता है। उन्होंने बताया कि पशुओं व नशीले पदार्थों की तस्करी अमूमन रात में की जाती है।

ये ड्रोन दिन में सीमा के आसपास छिपे तस्करों की तस्वीरें उपलब्ध कराने में सक्षम होंगे। मोर्डिया के मुताबिक, धुबरी जिले की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि शरारती तत्व अकसर नदी के पानी में छिपकर देश में घुस आते हैं। ऐसे घुसपैठियों को रोकने के लिए बीएसएफ ने अंडरवाटर थर्मल इमेजर लगाए हैं। इससे तस्करों व पशुओं की गतिविधियों को पता चल सकेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें