फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम में बीएसएफ जवान और उसकी पत्नी को बताया विदेशी

Sat, 24 Aug 2019 06:17 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोलाघाट (असम)

सार

  • बिना सूचना दिए एक ट्रिब्यूनल ने विदेशी करार दे दे दिया है
  • सरकार से अपील है कि परिवार के दो सदस्यों की नागरिकता जारी रखी जाए
  • जिससे साबित होता है कि वह भारतीय नागरिक हैं
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएसएफ के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और उसकी पत्नी को बिना सूचना दिए एक ट्रिब्यूनल ने विदेशी करार दे दे दिया है। पंजाब में तैनात मुजीबुर रहमान और उनकी पत्नी का आरोप है कि जोराहाट फॉरेनर्स ट्रिब्यूनल ने पिछले साल दिसंबर में ऐसा किया, लेकिन सूचना पिछले महीने दी। 
विज्ञापन


शुक्रवार को गोलाघाट के मीरापानी में मुजीबुर के पिता ने एक चैनल को बताया कि नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) का अंतिम प्रकाशन 31 अगस्त को होना है ऐसे में सरकार से अपील है कि परिवार के दो सदस्यों की नागरिकता जारी रखी जाए। उन्होंने दावा कि उनके परिवार के पास ऐसे साक्ष्य और जमीनी कागजात हैं, जिससे साबित होता है कि वह भारतीय नागरिक हैं। 

सीएम ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा

नागरिक रजिस्टर के अंतिम प्रकाशन को लेकर असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद ने शुक्रवार को कानून व्यवस्था की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने डिप्टी कमिश्नर और 33 जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक कर  मौजूदा हालात की जानकारी ली। निर्देश दिया कि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक हालात पर पूरी तरह से नजर रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें