फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: बीएसएफ ने जब्त की पाकिस्तानी नाव, मछुआरे भागने में रहे सफल

Mon, 04 Apr 2022 02:59 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

पाकिस्तानी नाव को भारतीय सीमा के करीब 100 मीटर अंदर देखा गया, जिसके बाद उसे जब्त कर लिया गया। इस नाव में मछली पकड़ने के जाल व अन्य उपकरणों के अलावा कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएसएफ ने गुजरात के कच्छ जिले में अरब सागर के पास एक पाकिस्तानी नाव को जब्त कर लिया है। हालांकि, नाव में सवार मछुआरे दूसरी बोट से पाकिस्तानी सीमा में भागने में सफल रहे।  बीएसएफ ने बताया कि, पाकिस्तानी नाव को भारतीय सीमा के करीब 100 मीटर अंदर देखा गया, जिसके बाद उसे जब्त कर लिया गया। इस नाव में मछली पकड़ने के जाल व अन्य उपकरणों के अलावा कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया की रविवार की रात करीब 8:30 बजे, बीएसएफ का एक दल गश्त कर रहा था। इस दौरान दो पाकिस्तानी नावों को भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते हुए देखा गया। इसके बाद बीएसएफ का गश्ती दल तुरंत मौके पर पहुंचा। एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव को जब्त कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें