फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSF: बीएसएफ ने गुजरात तट के पास द्वीप से बरामद किए चरस के 10 पैकेट; प्रत्येक का वजन एक किलोग्राम

Sun, 23 Apr 2023 07:59 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

बीएसएफ ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि ये 10 पैकेट कच्छ जिले में जखाऊ तट से करीब 15 किलोमीटर दूर इब्राहिम पीर बेट द्वीप से बरामद किए गए। इसमें कहा गया है कि प्रतिबंधित पदार्थ नीले रंग के प्लास्टिक के थैलों में पैक किया गया था।
विज्ञापन
बरामद किया गया चरस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुजरात में जखाऊ तट के पास एक द्वीप से चरस के 10 पैकेट बरामद किए हैं, जिनमें प्रत्येक का वजन एक किलो है। राज्य के समुद्र तट से पिछले 12 दिनों में बरामद ऐसे पैकेटों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। बीएसएफ ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


बीएसएफ ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि ये 10 पैकेट कच्छ जिले में जखाऊ तट से करीब 15 किलोमीटर दूर इब्राहिम पीर बेट द्वीप से बरामद किए गए। इसमें कहा गया है कि प्रतिबंधित पदार्थ नीले रंग के प्लास्टिक के थैलों में पैक किया गया था, जिन पर 'अफगान प्रोडक्ट' छपा हुआ था।

इसमें कहा गया है, 12 अप्रैल को (गुजरात तट से) इस तरह की पहली खेप बरामद होने के बाद से यह छठी बरामदगी है। तब से तलाशी अभियान में कुल 27 पैकेट बरामद किए गए हैं। ऐसा लगता है कि ये पैकेट गहरे समुद्र की लहरों के साथ बहकर भारतीय तट पर पहुंच गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि तलाशी अभियान जारी है और ऐसे और पैकेट बरामद होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें