फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poornam Saw: 21 दिन बाद पाकिस्तान से मुक्ति... अब मां के पास आने की खुशी; बंगाल में BSF जवान के घर मनी दिवाली

Sat, 24 May 2025 02:25 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पाकिस्तान से रिहा होने के एक सप्ताह बाद बीएसएफ के जवान पूर्णम साव अपने घर पश्चिम बंगाल के हुगली पहुंचे। उनके पहुंचने के साथ ही लोगों ने उनका स्वागत फूलों की माला पहनाकर किया। साथ ही लोगों ने पूर्णम साव को फूल से सजे खुले जीप में बैठाकर पूरे इलाके में घुमाया और ‘भारत माता की जय’ के नारे भी लगाए। 
विज्ञापन
अपने घर पहुंचे बीएसएफ जवान पूर्णम साव - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान रेंजर्स की तरफ से रिहा होने के एक सप्ताह बाद शुक्रवार को बीएसएफ जवान पूर्णम साव पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में अपने घर पहुंचे। बीएसएफ जवान साव के घर पहुंचने के साथ ही लोगों ने उनका स्वागत फूलो की माला पहनाकर किया। साथ ही लोगों ने साव को फूलों से सजे खुले जीप में बैठाकर पूरे इलाके में घुमाया और ‘भारत माता की जय’ के नारों से माहौल देशभक्ति से भर दिया।

विज्ञापन


बता दें कि पूर्णम साव को पाकिस्तान रेंजर्स ने 23 अप्रैल को पंजाब के फिरोजपुर में सीमा पार करने पर पकड़ लिया था। यह घटना पहलगाम आतंकी हमले के ठीक अगले दिन हुई थी, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया था। हालंकि साव को को 14 मई को अटारी-वाघा बॉर्डर के जरिए भारत को सौंपा गया।

ये भी पढ़ें:- BSF: 504 घंटे में पाकिस्तान की कैद से यूं हुई बीएसएफ जवान की रिहाई, छह फ्लैग मीटिंग और 84 बार बजी सीटी

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हुगली पहुचने पर बीएसएफ जवान का स्वागत करते लोग - फोटो : PTI

बेटे की वापसी पर भावुक हो गए भोलानाथ साव
हावड़ा स्टेशन पर पहुंचने पर उनका परिवार और सैकड़ों लोग वंदे मातरम के नारों के साथ उनका स्वागत करने पहुंचे। अपने बेटे की वापसी पर पिता भोलानाथ साव भावुक हो गए। साथ ही गर्भवकी पत्नी रजनी साव ने खुशी के आंसू रोक नहीं सकीं। घर पहुंचने पर मोहल्ले को रंगीन लाइटों से सजाया गया था और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया।

पूरा देश मेरे लौटने का इंतजार कर रहा था- पूर्णम
मीडिया से बात करते हुए पूर्णम ने कहा कि मां-पापा बहुत परेशान थे, इसलिए सबसे पहले उनसे मिलने आया। अच्छा लग रहा है कि पूरा देश मेरे लौटने का इंतजार कर रहा था। साथ ही टीएमसी पार्टी ने सोशल मीडिया पर उन्हें ‘बंगाल का वीर सपूत’ बताया और कहा कि उनकी घर वापसी ने पूरे राज्य को गर्व और खुशी से भर दिया है। साथ ही उनके भाई राहुल साव ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे दिवाली फिर से लौट आई हो। बता दें कि पूर्णम साव 17 साल से देश की सेवा कर रहे हैं और जल्द ही फिर से सीमा पर तैनात होंगे। 

ये भी पढ़ें:- BSF Constable Returns: 21 दिन बाद भारत लौटे बीएसएफ जवान पूर्णम साव, ऑपरेशन सिंदूर के बाद बैकफुट पर पाकिस्तान

साव कैसे पहुंचे सीमा पार?
गौरतलब है कि पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) को गलती से पार करने के बाद पाकिस्तानी रेंजर्स ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान को पकड़ लिया था। मामला 23 अप्रैल का है। जवान की पहचान 182वीं बीएसएफ बटालियन के कॉन्स्टेबल पूर्णम साव के रूप में हुई थी। वह भारत-पाकिस्तान सीमा के पास खेत के पास ड्यूटी पर थे। नियमित गतिविधि के दौरान वे अनजाने में भारतीय सीमा की बाड़ को पार कर पाकिस्तानी क्षेत्र में चले गए थे, जहां उन्हें पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें