फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona virus: बीएसएफ के चिकित्सा प्रमुख की कोविड-19 के कारण हुई मौत

Sun, 13 Jun 2021 12:26 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली

सार

  • महानिरीक्षक रैंक के अधिकारी डॉ नवीन राम कोविड के बाद स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के चलते एक महीने से अधिक समय तक मध्य दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे।
विज्ञापन
बीएसएफ चिकित्सा विभाग के प्रमुख डॉ नवीन राम - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के चिकित्सा विभाग के प्रमुख डॉ नवीन राम की शनिवार को कोविड के बाद की जटिलताओं के कारण मृत्यु हो गई। वह 63 वर्ष के थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महानिरीक्षक रैंक के अधिकारी कोविड के बाद स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के चलते एक महीने से अधिक समय तक मध्य दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने बताया कि राम ने कोविड टीके की दोनों खुराक ली हुई थी।

राम सीमा सुरक्षा बल के निदेशक (चिकित्सा) थे। बीएसएफ के पास लगभग 2.65 लाख कर्मी हैं और इसे मुख्य रूप से पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ भारत की सीमाओं की रक्षा करने का काम सौंपा गया है।
विज्ञापन


बीएसएफ ने एक संदेश में राम के निधन पर शोक व्यक्त किया। इसमें कहा गया है, डीजी (महानिदेशक) और सभी रैंक के अधिकारियों ने 12 जून, 2021 को बीएसएफ के आईजी / निदेशक डॉ नवीन राम के असामयिक और दुखद निधन पर शोक व्यक्त किया। बीएसएफ ने ट्वीट किया, प्रहरी परिवार (बीएसएफ परिवार) इस मुश्किल घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें