फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ महानिदेशक का बंगाल दौरा: जवान आवास, व्यायामशाला और नई सीमा चौकियों का किया उद्घाटन

Sat, 17 Dec 2022 10:05 PM IST
अभिषेक दीक्षित एन. अर्जुन, कोलकाता

सार

बीएसएफ महानिदेशक ने सैनिकों को संबोधित करते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा की रक्षा में बॉर्डरमैन के प्रदर्शन और योगदान की सराहना की और उन्हें परिश्रम, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
BSF - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक आईपीएस पंकज कुमार सिंह ने दक्षिण बंगाल सीमांत क्षेत्र का दो दिवसीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सीमांत मुख्यालय दक्षिण बंगाल के परिसर में पहुंचकर, सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सिंह ने पहले दिन राजविंदर सिंह भट्टी, आईपीएस, एडीजी (पूर्वी कमान), डॉ. अतुल फुलझेले, आईपीएस, महानिरीक्षक, दक्षिण बंगाल सीमांत और सीमा प्रहरियों की उपस्थिति में नए व्यायामशाला और जवान बैरक का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


बीएसएफ अधिकारी के मुताबिक सिंह अपनी यात्रा के दूसरे शनिवार को महानिदेशक ईस्टर्न जोनल काउंसिल सम्मेलन में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने सीमांत मुख्यालय दक्षिण बंगाल से सीमा चौकी कालूपोटा-II, 153 वीं वाहिनी सीमा चौकी तराली-1, 112 वीं वाहिनी सीमा चौकी पुत्तीखाली, 08वीं वाहिनी और 158वीं वाहिनी के अधिकारी मेस का वर्चुअल उद्घाटन किया।

बीएसएफ महानिदेशक ने सैनिकों को संबोधित करते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा की रक्षा में बॉर्डरमैन के प्रदर्शन और योगदान की सराहना की और उन्हें परिश्रम, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें