फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: बीरभूम में इस्कॉन प्रशिक्षण केंद्र में आग लगी, आगजनी की आशंका के बाद पुलिस से शिकायत

Sat, 17 Dec 2022 09:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

केंद्र के प्रभारी सेवक प्रतिम माधव दास ने बताया कि हमें संदेह है कि कुछ बदमाशों ने मकान में आग लगा दी है। वे नहीं चाहते कि हम यहां काम करें। हमने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में शनिवार को इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) के एक व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र में आग लग गई। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। लगभग पांच महीने पहले खैरासोल थाना क्षेत्र के भीमगढ़ गांव में स्थापित ‘भक्ति वेदांत व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र’ का संचालन फूस की छत वाले ईंटों से बने हॉल से किया जाता था।

विज्ञापन


केंद्र के प्रभारी सेवक प्रतिम माधव दास ने बताया कि हमें संदेह है कि कुछ बदमाशों ने मकान में आग लगा दी है। वे नहीं चाहते कि हम यहां काम करें। हमने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की कि शिकायत दर्ज की गई है। इस्कॉन से जुड़े लोगों ने आगजनी के विरोध में कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-14 (पानागढ़-मोराग्राम) को अवरुद्ध कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें