फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठी निकली BSF जवान तेजबहादुर की मौत की अफवाह, BSF ने दी सफाई

Fri, 24 Mar 2017 11:41 AM IST
amarujala.com- Written by: अमित कुमार
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन
रेवाड़ी निवासी बीएसएफ जवान तेज बहादुर की मौत की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। बुधवार को सोशल मीडिया में बीएसएफ जवान तेज बहादुर की मौत की फोटो फायरल होने के बाद बीएसएफ ने सफाई दी है। बीएसएफ ने कहा है कि यह अफवाह पाकिस्तान द्वारा फैलाई जा रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीएसएफ जवान तेज बहादुर की मौत का फोटो पाकिस्तान के एक नागरिक असफनद्यार भिट्टानी ने ट्वीट किया था। Looks like Indian BSF Jawan, Tej Bahadur Yadav who exposed indian army thievery & corruption & then went missing, has been killed. #Kashmir pic.twitter.com/kAlVSwW30a — Asfandyar Bhittani (@BhittaniKhannnn) March 22, 2017

हालांकि बाद में सूचना झूठी निकली। तेजबहादुर की पत्नी शर्मिला ने बताया कि उन्हें भी जब इस फोटो का पता लगा तो परिवार सकते में आ गया। बाद में फोन पर तेज बहादुर से बात करने पर जान में जान आई। शर्मिला ने कहा कि जिस व्यक्ति ने इस तरह की फोटो डाली है, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि तेजबहादुर बीएसएफ में खराब खाना मिलने की शिकायत का वीडियो वायरल होने के बाद चर्चाओं में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें