फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ कांस्टेबल ने दो साथियों को गोली मार खुदकुशी की

Sun, 07 Apr 2019 12:08 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तरी त्रिपुरा में एक बीएसएफ कांस्टेबल ने सर्विस राइफल से दो साथियों को गोली मारने के बाद खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। एसपी भानुपाड़ा चक्रबर्ती ने बताया कि घटना शुक्रवार रात की है। कांस्टेबल बी दुर्गा राव (38) आंध्र प्रदेश का रहने वाला था। घटना के समय वह अपने परिवार से फोन पर बात कर रहा था, तभी अचानक उसने अपने साथी अनिल कुमार को गोली मार दी। 

विज्ञापन

 
चक्रबर्ती के मुताबिक, गोली की आवाज सुनकर बीएसएफ जवान धनराज वहां पहुंचा और राव को काबू करने की कोशिश की। इस दौरान राव ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

वहीं, धनराज को भी गोली लगी। दोनों घायल जवानों को जीबी पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर है। घटना की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें