सीआईएसएफ ने शनिवार को कोलकाता एयरपोर्ट से एक बांग्लादेशी नागरिक अब्दुल सोभन को 47.42 लाख रुपए (70,000 डॉलर) के साथ गिरफ्तार किया है। 37 वर्षीय सोभन इस रकम को अपने बैग में छुपा कर रखा था। जब अधिकारी ने उससे इस राशि के बारे में पूछताछ की तो वह कुछ भी नहीं बता पाया। माना जा रहा है कि वह ढाका से नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट लिया था।