फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो-तस्करों के हमले में बुरी तरह घायल हुए BSF कमांडेंट शहीद

Fri, 20 Oct 2017 03:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कमांडेंट अफसर दीपक मंडल की शुक्रवार को मौत हो गई। भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात रहे मंडल पर करीब 25 संदिग्ध गो-तस्करों ने हमला किया था। बीएसएफ की बटालियन 145 में तैनात रहे मंडल पर हमला रविवार और सोमवार की रात करीब दो बजे त्रिपुरा में हुआ। 
विज्ञापन


घायल अधिकारी को इलाज के लिए कोलकाता ले जाया गया था। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 145वीं बटालियन की कमान संभाल रहे दीपक के मंडल त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में बेलारदेप्पा चौकी के पास रात को दो बजे गश्त लगा रहे थे। उसी समय उन लोगों ने एक ट्रक को आते देखा। जब उन्हें रोकने की कोशिश की गई तो ट्रक ड्राइवर ने मंडल को पीछे से टक्कर मार दी। उनके सिर और पैर में गंभीर चोट लगी थी।   Commandant Deepak Mondal of BSF's 145 Bn who was attacked by smugglers in border area of Tripura on Oct 16 has succumbed to his injuries pic.twitter.com/hgBEIT0URx — ANI (@ANI) October 20, 2017
विज्ञापन

पढ़ें- कश्मीरियों को देश के साथ आत्मसात करने के लिए संविधान संशोधन जरूरी: भागवत    

उन्होंने बताया कि गो तस्करों के समूह में लगभग 25 लोग थे। उनके पास ईंटें, लाठी और कटार जैसे हथियार थे। जब उन्हें पेट्रोलिंग पार्टी ने चुनौती दी तो गो तस्करों ने उनकी घेराबंदी करने की कोशिश की। इसी दौरान गो तस्करों की ट्रक ने मंडल को धक्का मार दिया।

हमलावर तस्करों को तितर-बितर करने के लिए उनके साथ चल रहे जवान ने अपनी एके 47 से पांच राउंड फायरिंग की। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें