फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड को मजबूर हुआ फेसबुक पर भ्रष्टाचार का खुलासा करने वाला सब इंस्पेक्टर

Fri, 20 Oct 2017 02:59 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
तमिलनाडु के कोयम्बटूर में एक सब इंस्पेक्टर जिंदगी और मौत के बीच लड़ाई कर रहा है। सब इंस्पेक्टर का नाम श्रीकांत जेयश्री, जो कि फेसबुक पर वीडियो पोस्ट करने के बाद सुर्खियों में आया। उस वीडियो में श्रीकांत ने अपने डिपार्टमेंट में चल रहे भ्रष्टाचार का काला सच दुनिया के सामने बयां किया था।
विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा है कि श्रीकांत के वीडियो पोस्ट करने के बाद से ही हाई लेवल प्रेशर बनाया जा रहा था और इसी वजह से उसने अपनी जिंदगी को खत्म करने की कोशिश की है। फिलहाल श्रीकांत कोवाईपुधुर में तमिलनाडु स्पेशल फोर्स की बटालियन 4 में तैनात है, जहां चल रहे भ्रष्टाचार के माया जाल को श्रीकांत ने दुनिया के सामने रखा है।

श्रीकांत ने अपने वीडियो में बताया कि वो अपना काम ईमानदारी से करना चाहता है, लेकिन हाई रैंक तक भ्रष्टाचार होने की वजह से उसे रिश्वत में अपने हाथ गंदे करने पर मजबूर किया गया है। श्रीकांत के मुताबिक उसे हाल ही में करीब 15000 के बिल अपने सीनियर्स के लिए गैर-कानूनी ढंग में पास करने को मजबूर किया गया था।
विज्ञापन


श्रीकांत ऐसे हालात में काम नहीं करना चाहता था, इसलिए उसने कुछ सबूत इक्ट्ठे किए और आईजी को भेजे थे। इसके बाद जांच भी हुई, लेकिन हाई लेवल की इन्वोल्वमेंट होने की वजह से कोई सख्त कदम नहीं उठाए गए। श्रीकांत ने बताया कि ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट से लेकर कैंटिन में बिकने वाले सामानों पर भ्रष्टाचार का काला साया मंडराया हुआ है।

श्रीकांत को कई बार सीनियर अफसरों से प्रताड़ित भी किया गया और उसके विरोधी व्यवहार की वजह से उसे सजा के तौर पर दूसरे विभाग में ट्रांसफर कर दिया गया। श्रीकांत का आरोप है कि उसके खिलाफ कार्रवाई एक साजिश के तहत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें