फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ ने अवैध तरीके से सीमा पार कर बांग्लादेश जाने वाले दो नागरिकों को पकड़ा

Fri, 28 Aug 2020 10:31 PM IST
Rajeev Rai पीटीआई, कोलकाता
विज्ञापन
बीएसएफ के जवान - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ के जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। सीमा सुरक्षा बल की चौकसी की वजह से यहां जवानों ने मानव तस्करों की मदद से सीमा पार कर बांग्लादेश जाने की कोशिश करने वाले दो भारतीय नागरिकों को पकड़ा है।

विज्ञापन


बीएसएफ ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति जारी करते हुए इस बात की जानकारी और बताया कि इन्हें पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के सीमावर्ती क्षेत्र से बृहस्पतिवार को पकड़ा गया। 

तलाशी के दौरान बीएसएफ ने दोनों व्यक्तियों के पास से 7,500 रुपये, एक मोबाइल फोन, एक भारतीय सिम कार्ड और एक बांग्लादेशी सिम कार्ड के अलावा एक आधार कार्ड भी बरामद किया। विज्ञप्ति के मुताबिक, बाद में दोनों को भीमपुर पुलिस थाने के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें