फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSF: भारत-बांग्लादेश सीमा के तटीय क्षेत्रों में पहुंचे बीएसएफ डीजी, सीमा सुरक्षा ग्रिड की समीक्षा की

Tue, 14 Jul 2026 06:09 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बीएसएफ के महानिदेशक प्रवीण कुमार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

बीएसएफ के महानिदेशक प्रवीण कुमार, आईपीएस ने 11 से 14 जुलाई 2026 तक भारत-बांग्लादेश सीमा से लगे अत्यंत संवेदनशील तटीय क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सुंदरबन के गहरे इलाकों में स्थित भारत-बांग्लादेश सीमा के तटीय क्षेत्रों का जायजा लिया। डीजी ने डेल्टा और उसके आसपास के क्षेत्रों में तैनात जवानों की परिचालन तत्परता, सीमा सुरक्षा ग्रिड और चल रहे बाड़बंदी कार्यों की समीक्षा की। 

विज्ञापन


अपने इस दौरे में बीएसएफ डीजी प्रवीण कुमार ने जनसंपर्क के तहत, स्थानीय निवासियों और क्षेत्र में तैनात सरकारी अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने सीमावर्ती समुदायों को सैनिकों के साथ पूर्ण सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। प्रवीण कुमार ने जनता और बल के बीच मजबूत संबंधों के प्रति बीएसएफ की प्रतिबद्धता को दोहराया।

बीएसएफ महानिदेशक ने बहादुर सीमा प्रहरियों के साथ संवाद किया। उन्होंने जवानों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। सीमा पर जवानों की सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। जवानों की जरुरतों का ख्याल रखा जा रहा है। डीजी ने भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण और दुर्गम भूभाग में जवानों के समर्पण की सराहना की। 
विज्ञापन


उन्होंने कर्मियों से आग्रह किया कि वे व्यावसायिकता, सत्यनिष्ठा और बल के जनादेश के प्रति प्रतिबद्धता बनाए रखें।यात्रा के समापन पर, उन्होंने बाड़ लगाने की परियोजना की प्रगति और सीमा प्रबंधन पर सभी हितधारकों के साथ एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में बेहतर अंतर-एजेंसी समन्वय पर विशेष ध्यान दिया गया। डीजी ने सीमा सुरक्षा व्यवस्था को और ज्यादा मजबूत करने पर बल दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें