फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात के कच्छ से भारतीय सीमा में घुसे दो पाकिस्तानी मछुआरे, बीएसएफ ने किया गिरफ्तार

Thu, 07 Feb 2019 05:11 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बुधवार को भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक गुजरात के कच्छ जिले में कथित रूप से भारतीय क्षेत्र में घुसने वाले दो पाकिस्तानी मछुआरों को हिरासत में ले लिया और उनकी नौकाएं जब्त कर लीं। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि बीएसएफ द्वारा वैनवारी खाड़ी में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान मछुआरों को हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि हिरासत में लिये गए मछुआरों की पहचान सुगांजो उस्मान (35) और राजन लादेन (15) के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि दोनों पाकिस्तान के सिंध प्रांत के छाच गांव के रहने वाले हैं। दोनों पर मछली पकड़ने के लिए भारतीय क्षेत्र में घुसने का आरोप है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें