फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSF ने राजस्थान से पाकिस्तानी जासूस मोहम्मद शाहिद गिलानी को किया गिरफ्तार

Thu, 15 Mar 2018 12:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
विज्ञापन
मोहम्मद शाहिद गिलानी
विज्ञापन
राजस्थान के बीकानेर में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहम्मद शाहिद गिलानी है। 
विज्ञापन


बता दें की कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विस इंटेलिजेंस (आईएसआई) के लिए काम करने वाले भारतीय जासूस को बटाला पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किया गया आईएसआई का एजेंट भारतीय क्षेत्रों में युवाओं को आईएसआई के लिए भर्ती करने काम करता था। एसएसपी बटाला उपिंदरजीत सिंह घुम्मन ने बताया था कि पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपी शमशेर सिंह वासी जोगी चीमा को काफी दिनों से तलाश रही थी। 

पुलिस को सूचना मिली थी कि शमशेर सिंह अपने गांव के पास देखा गया है। यह सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे गांव के बाहर घेर कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे में 315 और 12 बोर के देसी पिस्तौल बरामद किए हैं। एसएसपी ने बताया था कि डीएसपी सुच्चा सिंह बल के नेतृत्व में सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

New battalion of BSF to deployed
उल्लेखनीय है कि 24 जनवरी को पुलिस ने थाना डेरा बाबा नानक के सीमावर्ती गांव शिकार माच्छियां के रहने वाले ज्ञानबीर सिंह उर्फ ज्ञाना को गिरफ्तार किया था, जो आईएसआई के लिए काम करता था। पुलिस की पूछताछ में ज्ञाना ने बताया था कि आईएसआई से उसका संपर्क गांव जोगी चीमा के रहने वाले शमशेर सिंह ने ही करवाया था, जिससे उसके संबंध आईएसआई से बन गए थे।

वह वाट्सएप के माध्यम से पाकिस्तान में आईएसआई के अपने हैंडलर से अकसर संपर्क में रह कर बातचीत किया करता था। उसने वाट्सएप से डेरा बाबा नानक क्षेत्र में सेना और बीएसएफ की मूवमेंट की तस्वीरें और सूचनाएं आईएसआई को भेजी थी। 

ज्ञानबीर ने यह भी माना था कि वह भारत की जासूसी के एवज में आईएसआई से पैसे की मांग करता था और हथियार भी मांगता था, ताकि भारतीय पंजाब में हालात खराब किए जा सकें। ज्ञानबीर से ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर अमृतसर में गुप्तचर एजेंसियों के अधिकारी संयुक्त तौर पर पूछताछ की थी।

ज्ञानबीर को मिलिट्री कांउटर इंटेलिजेंस और जम्मू-कश्मीर पुलिस की गुप्तचर एजेंसी की इनपुट पर गिरफ्तार किया गया था। एसएसपी ने बताया कि उक्त दोनों ही आरोपियों ज्ञानबीर सिंह और शमशेर सिंह पर पुलिस ने 24 जनवरी को मामला दर्ज कर लिया था। आरोपी शमशेर सिंह फरार चल रहा था, जिसे आज गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें