फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी के जरिए इस तरह बांग्लादेश पहुंचते हैं मोबाइल, बीएसएफ ने किया भंडाफोड़

Sun, 30 Aug 2020 05:22 PM IST
गौरव पाण्डेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बीएसएफ की हिरासत में मोबाइल फोन ले जा रहा व्यक्ति और जब्त किया गया सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के जवानों ने मोबाइल फोन तस्करी मामले का भंडाफोड़ किया है। ये फोन ट्रक में छिपाकर बांग्लादेश ले जाए जा रहे थे। तस्करी भी ऐसे हो रही थी कि सामने वाले को शक न हो। जब ये फोन सही सलामत बांग्लादेश सीमा में पहुंच जाते हैं तो तस्कर को पांच सौ रुपये मिलते हैं। 

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में स्थित एक पेट्रोल पंप से मोबाइल फोन का पैकेट तस्कर यानी ट्रक ड्राइवर को दिया जाता है। उसके बाद तस्कर को वह पैकेट बांग्लादेश में स्थित आयात ट्रक पार्किंग एरिया में एक व्यक्ति को देने के लिए कहा जाता है। उस व्यक्ति के हाथ में मोबाइल फोन का पैकेट पहुंचते ही तस्कर को 500 रुपये मिल जाते हैं।  


सीमा सुरक्षा बल के अनुसार, 29 अगस्त को दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक तस्कर 'ट्रक ड्राइवर' को निर्यात के माल के साथ गिरफ्तार किया है। उसने ट्रक में छह मोबाइल फोन छुपा रखे थे। इनकी कुल कीमत 21,38,594 रुपये बताई गई है। सभी मोबाइल फोन ट्रक के केबिन में छुपा रखे थे।
विज्ञापन


वह तस्कर ये फोन लेकर आईसीपी पेट्रापोल उत्तर 24 परगना के बॉर्डर इलाके से बांग्लादेश जा रहा था। इंटेलिजेंस से मिली सूचना के आधार पर आईसीपी पेट्रापोल पर तैनात सीमा सुरक्षा बल की 179 वीं वाहिनी के जवानों ने बांग्लादेश की तरफ जाने वाले वाहनों की विशेष जांच शुरू कर दी।

एक संदिग्ध भारतीय ट्रक (एमपी 09 जी 6120) जो भारत से बांग्लादेश की तरफ निर्यात का माल ले कर जा रहा था, उसे तलाशी के लिए रोका गया। ट्रक के केबिन में छह नए मोबाइल फोन छिपा रखे थे। उन्हें बिना उचित दस्तावेजों के बांग्लादेश ले जाया जा रहा था। जवानों ने तत्काल ही चालक को ट्रक के साथ हिरासत में ले लिया।
 
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान संतराम यादव, आयु 23 वर्ष पुलिस स्टेशन -नारवली, जिला-सागर, मध्यप्रदेश के तौर पर की गई है। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान ट्रक चालक ने बताया कि 28 अगस्त को आईसीपी की ओर आने वाले रास्ते में स्थित पेट्रोल पंप चकदा पर उसे एक अपरिचित व्यक्ति द्वारा ये मोबाइल दिए गए थे।

उसे कहा गया था कि बांग्लादेश पहुंचने के बाद ये मोबाइल फोन गणी नाम के बांग्लादेशी व्यक्ति को देने हैं। वह उसे आयात ट्रक पार्किंग एरिया मिलेगा। डिलीवरी सही सलामत होने पर तस्कर को 500 रुपये मिलने थे। ट्रक और जब्त सामान के साथ गिरफ्तार तस्कर को कस्टम ऑफिस पेट्रापोल को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें