बीएसएफ ने बताया कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात बीएसएफ की 72 बटालियन ने कौलीगढ़ चौकी के पास एक बांग्लादेशी नागरिक अब्दुल और एक भारतीय नागरिक अंसुर को उस समय पकड़ा, जब वे भारत से बांग्लादेश तस्करी के लिए चार मवेशियों को ले जा रहे थे। इनके पास से बांग्लादेशी मुद्रा बरामद की गई है।
भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ जवानों ने भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास करने और पशु तस्करी के आरोपों में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक बांग्लादेशी नागरिक शामिल है। बीएसएफ ने एक बयान में कहा कि रविवार को भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात बीएसएफ की 61 बटालियन ने अप्तियार चौकी पर दो भारतीय नागरिकों अरुण और स्वपन को उस समय पकड़ा, जब वे बांग्लादेश से भारत में अवैध रूप से सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे। इनके पास से बांग्लादेश, भूटान और नेपाल की विदेशी मुद्रा बरामद की गई है।
विज्ञापन
बल ने बताया कि एक अन्य घटना में, भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात बीएसएफ की 72 बटालियन ने कौलीगढ़ चौकी के पास एक बांग्लादेशी नागरिक अब्दुल और एक भारतीय नागरिक अंसुर को उस समय पकड़ा, जब वे भारत से बांग्लादेश तस्करी के लिए चार मवेशियों को ले जा रहे थे। इनके पास से बांग्लादेशी मुद्रा बरामद की गई है।
इससे पहले, 20 जनवरी 2023 को बीएसएफ के जवानों ने मेघालय में अंतरराष्ट्रीय सीमा से 17 मवेशियों को तस्करों से बचाया था। इन मवेशियों को बांग्लादेश ले जाया जा रहा था। मवेशी अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास झाड़ियों में बंधे हुए पाए गए।