BSF All Women Ganga River Rafting: बीएसएफ और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा संयुक्त रूप से प्रायोजित गंगोत्री से गंगासागर की असाधारण यात्रा पश्चिम बंगाल के जिला उत्तर 24 परगना में टागौर विला मंदिर घाट में यात्रा के पड़ाव के दौरान जागरूकता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में जारी उथल-पुथल के बीच सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक आईपीएस दलजीत सिंह चौधरी मंगलवार को बंगाल आ रहे हैं। वे दौरान डायमंड हार्बर में बीएसएफ की 20 साहसी महिला कर्मियों वाली ऑल-वूमेन गंगा रिवर राफ्टिंग टीम के समापन समारोह में हिस्सा लेंगे। यह टीम 2,550 किलोमीटर की लंबी दूरी और करीब 53 दिनों कासफर तय करके कल डायमंड हार्बर पहुंचेगी।
विज्ञापन
इससे पहले बीएसएफ और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा संयुक्त रूप से प्रायोजित गंगोत्री से गंगासागर की असाधारण यात्रा पश्चिम बंगाल के जिला उत्तर 24 परगना में टागौर विला मंदिर घाट में यात्रा के पड़ाव के दौरान जागरूकता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईजी बीएसएफ दक्षिण बंगाल सीमांत आईपीएस मनिंदर पी.एस पवार शामिल हुए जबकि स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों और प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों, स्कूली छात्रों, एन.सी.सी कैडेट्स व भारत स्काउट्स एंड गाइड उपस्थित रहे।
नवंबर दो को हुआ था सफर का आगाज
उल्लेखनीय है कि बीएसएफ़ की महिला रिवर राफ़्टिंग टीम की शुरुआत साल 2024 में हुई थी। इस अभियान का मकसद गंगा नदी को साफ़ रखना और महिला सशक्तिकरण के लिए लोगों को
विज्ञापन
जागरूक करना है। इस अभियान में बीएसएफ़ की 20 सदस्यीय महिला टीम ने हिस्सा ले रही हैं। इसमें दो अधिकारी और सपोर्ट स्टाफ़ शामिल हैं। यह अभियान गृह मंत्रालय के बीएसएफ़ और जल
शक्ति मंत्रालय के एनएमसीजी का संयुक्त अभियान है। यह अभियान गंगोत्री से शुरू होकर गंगासागर तक 2,550 किलोमीटर की दूरी तय करने करेगा। इस अभियान की शुरुआत 2 नवंबर को हुई थी इस यात्रा के लिए बीएसएफ़ की सब इंस्पेक्टर प्रिया मीणा ने नेतृत्व किया कर रही हैं।
कठिन ट्रेनिंग के बाद चुनी गईं राफ्टर
इस अभियान से पहले देहरादून के बीएसएफ़ इंस्टीट्यूट ऑफ़ एडवेंचर एंड एडवांस ट्रेनिंग में 42 दिनों की कठिन ट्रेनिंग ली गई थी। इस अभियान के दौरान टीम ने जगह-जगह रुककर लोगों को गंगा नदी की स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। यह पहल न केवल पूरे देश में महिलाओं को प्रेरित करती है, बल्कि स्वच्छ गंगा मिशन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को भी मजबूत करती है।