फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: 'नाटक करने के बजाय हमेशा आंबेडकर का अपमान करने के लिए माफी मांगे कांग्रेस', भाजपा का पलटवार

Mon, 23 Dec 2024 04:40 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

BJP: भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के बारे में हाल में की गई टिप्पणी का गलत इस्तेमाल किया, ताकि वह अपना राजनीतिक हित साध सके।
विज्ञापन
रविशंकर प्रसाद - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कांग्रेस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ झूठा अभियान चलाने का आरोप लगाया। सत्तारूढ़ पार्टी ने कहा कि कांग्रेस को शाह के खिलाफ ऐसे नाटक (ड्रामा) करने के बजाय हमेशा बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का अपमान करने के लिए माफी मांगनी चाहिए। भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने शाह की हालिया राज्यसभा में की गई एक टिप्पणी का गलत इस्तेमाल किया, ताकि वह अपना राजनीतिक हित साध सके।  

विज्ञापन


देशभर में रैली करेंगे आंबेडकर
शाह ने पिछले हफ्ते राज्यसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान आंबेडकर पर बयान दिया था। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि शाह ने आंबेडकर का अपमान किया। इसके विरोध मं कांग्रेस ने आंबेडकर सम्मान सप्ताह शुरू किया है, जिसके तहत पार्टी कार्यकर्ता और नेता देशभर में रैली और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेंगे, ताकि आंबेडकर के योगदान को याद किया जा सके। 

भाजपा का पलटवार
इस आरोप के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने हमेशा आंबेडकर का अपमान किया है और अब वह उनके योगदान को याद करने का नाटक कर रही है। प्रसाद ने कहा, कांग्रेस को आंबेडकर के अपमान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। यह पार्टी पहले आंबेडकर के अपमान के लिए माफी मांगे, फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस करे। उन्होंने यह भी कहा कि देश के लोग अब काफी समझदार हो गए हैं और कांग्रेस का यह प्रयास सफल नहीं होगा।  
विज्ञापन


कांग्रेस ने आरोप लगाया कि शाह ने अपने भाषण में आंबेडकर का अपमान किया। लेकिन भाजपा का कहना है कि शाह ने ऐसा कुछ नहीं कहा था। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस सिर्फ राजनीति करने के लिए आंबेडकर का नाम उछाल रही है। जबकि उसने आंबेडकर को जीवनभर में कभी सही सम्मान नहीं दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें