फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जुबानी जंग हुई तेज, येदियुरप्पा और सिद्धारमैया आए आमने-सामने

Tue, 01 May 2018 03:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस गिनती के बीच राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है। मंगलवार को कर्नाटक के मौजूदा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार सिद्धारमैया के बीच खूब जुबानी जंग हुई। बीजेपी के सीएम पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि बीजेपी राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ अगली सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि बीजेपी जेडीएस का समर्थन लेगी लेकिन मैं यह साफ करना चाहता हूं कि हम अपने बलबूते पर राज्य में बहुमत से सरकार बनाएंगे। येदियुरप्पा मैसूर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

येदियुरप्पा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कई बार कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस 50 से ज्यादा सीटें नहीं जीत पाएगी क्योंकि राज्य में बीजेपी की लहर है। यही नहीं उन्होंने कहा कि बीजेपी 150 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी। वहीं जेडीएस को सिर्फ 25 सीटें ही मिल पाएंगी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि कर्नाटक में 12 मई को 224 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है। इस चुनाव में सत्ताधारी कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया बीजेपी पर निशाना साधते नजर आए।
विज्ञापन

बीजेपी लोकायुक्त नहीं नियुक्त किया

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह किस मुंह से भ्रष्टाचार की बात करते हैं। पिछले चार सालों में केंद्र सरकार एक लोकपाल की नियुक्ति नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने लोकायुक्त तक नियुक्त नहीं किया था। अब आप बताएं कि कौन भ्रष्टाचार फैला रहा है। 

सिद्धारमैया ने एकबार फिर से प्रजातंत्र की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी से हमारी कोई निजी दुश्मनी नहीं है। वे कर्नाटक आते हैं और आ रहे हैं उससे हमें कोई परेशानी नहीं है और न ही इसका कोई प्रभाव हम पर पड़ रहा है। 
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें