फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर वायुसेना सतर्क और चौकन्नी, हमें पाक के सुरक्षा इंतजामों की जानकारी : बीएस धनोआ

Tue, 20 Aug 2019 11:26 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ (फाइल फोटो) - फोटो : Air Force Instagram
विज्ञापन

पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल कमर बाजवा के कार्यकाल को तीन साल बढ़ाने पर भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने कहा कि मुझे नहीं पता कि उनकी क्या प्रणाली है और वह किस तरह से काम करती है। यह बातें उन्होंने नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम से बाहर आते हुए कहीं। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। नई दिल्ली में आयोजित इस सेमिनार में भारतीय वायुसेना के स्वदेशीकरण योजनाओं द्वारा रक्षा उपकरणों के स्वदेशीकरण प्रयासों शीर्षक की किताब का विमोचन किया।

विज्ञापन

 


सेमिनार में लोगों को संबोधित करते हुए वायुसेना प्रमुख धनोआ ने कहा कि हम पुराने उपकरणों को बदलने के लिए भारतीय तकनीक से बदलने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हम पुराने उपरकरणों को बदलने के लिए भारतीय तकनीक का इंतजार नहीं कर सकते और न ही हर रक्षा उपकरण को विदेश से आयात करना समझदारी होगी। हम वर्तमान में उन्नत पुराने हथियारों को भारतीय तकनीक से बने हथियारों से बदलने का काम कर रहे हैं।

सीमा पर सतर्क और चौकन्नी है वायुसेना

भारत पाकिस्तान के बीच अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद से जारी तनाव पर धनोआ ने कहा कि सीमा पर वायुसेना सतर्क और चौकन्नी है। उन्होंने कहा, 'हमने उनके सुरक्षा इंतजामों की जानकारी है। भारतीय वायुसेना हमेशा सतर्क रहती है। हम एयर डिफेंस के लिए जिम्मेदार हैं और हम हमेशा चौकन्ने रहते हैं। हमने न केवल दुश्मनों के लड़ाकू विमान पर नजर बनाई हुई है बल्कि हम नागरिक विमानों पर भी नजर रख रहे हैं ताकि पुरुलिया एयरड्रॉर जैसी घटना दोबारा न हो।'

राजनाथ ने की वायुसेना की तारीफ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हालिया स्ट्रइक से भारतीय सशस्त्र बलों की घातकता का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा, 'वायु सेना तकनीकी रूप से उन्नत और अत्यंत शक्तिशाली बल है। हमारे पड़ोस में आतंकवादी संगठनों के खिलाफ हाल ही में की गई स्ट्राइक भारतीय सशस्त्र बलों की घातकता और प्राणघातक शक्ति तक पहुंच दिखाता है।' उन्होंने आगे कहा, 'हमने निजी रक्षा क्षेत्र को सरकारी संस्थाओं में परीक्षण सुविधाएं प्रदान करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसे लेकर औपचारिक तौर पर एक सरकारी आदेश जारी किया जाएगा। इसने रास्ते की उन तमाम बाधाओं को दूर कर दिया है जो निजी संस्थाओं द्वारा परीक्षण सुविधाओं का उपयोग करने के बीच में आती थीं।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें