बरेली के वीर सावरकर नगर में बुधवार की सुबह दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एलआईसी एजेंट नरेश कुमार सेठी के घर में घुसे बदमाशों ने लूटपाट के दौरान सेठी, उनकी पत्नी शिखा सेठी,बेटा और बेटी की हत्या कर दी।
एक ही परिवार के 4 सदस्यों की हत्या से इलाका दहला उठा। सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के रोड शो से पहले वारदात होने से प्रशासन में खलबली मची है। एजेंट और पत्नी की उम्र 42 के करीब। बच्चों की 13 और 15 साल बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि हमलावर किचन की खिड़की काटकर घर में घुसे थे। सूचना डीआईजी और एसएसपी मौके पर पहुंचे हैं और जांच कर रहे हैं।