फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: बीआरएस नेता कविता के खिलाफ बयान पर बवाल, दिल्ली में पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूंका बांदी संजय का पुतला

Sat, 11 Mar 2023 02:20 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बांदी संजय द्वारा बीआरएस एमएलसी के. कविता के खिलाफ दिए बयान के बाद विवाद शुरू हो गया है। आज दिल्ली में बीआरएस कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर संजय का विरोध जताया।
विज्ञापन
बीआरएस - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदी संजय द्वारा बीआरएस एमएलसी के. कविता के खिलाफ दिए बयान के बाद विवाद शुरू हो गया है। आज दिल्ली में बीआरएस कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर संजय का विरोध जताया। 
विज्ञापन


कुछ बयानों को बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया जा रहा
बता दें, शराब नीति मामले में के कविता आज दिल्ली में ईडी के सामने पेश हो रही हैं। उधर बांदी संजय के कार्यालय ने उनके बयानों को लेकर सफाई दी है। एक बयान में कहा गया, 'करीब 3 दिन पहले दिए गए कुछ बयानों को बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया जा रहा है। यह तेलुगु भाषा में इस्तेमाल होने वाला एक आम मुहावरा है, जिसका मतलब है कि अगर कोई अपराध करता है, तो क्या आप उसकी सराहना करेंगे या उसे सजा देंगे।'

ईडी के समन से ध्यान भटकाने की रणनीति
कार्यालय ने आगे कहा, 'कहावत से अच्छी तरह वाकिफ बीआरएस जानबूझ कर इसे एक महिला अपमान के रूप में चित्रित कर रहा है। यह राज्य में अशांति पैदा करने के लिए ध्यान भटकाने की रणनीति है क्योंकि दिल्ली आबकारी नीति में ईडी द्वारा सीएम की बेटी को तलब किया गया है।'  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें