फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरएस में पारिवारिक तकरार: हरीश राव बोले- कविता के आरोपों पर नहीं देना चाहता जवाब, फैसला उन्हीं पर छोड़ता हूं

Sat, 06 Sep 2025 12:38 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

बीआरएस विधायक टी हरीश राव ने अपनी चचेरी बहन कविता के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे इसका जवाब नहीं देंगे और निर्णय जनता और कविता पर छोड़ते हैं। उन्होंने अपनी 25 साल की राजनीतिक यात्रा को खुली किताब बताया। साथ ही कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह केसीआर द्वारा बनाई गई व्यवस्थाओं को नष्ट कर रही है।

विज्ञापन
बीआरएस विधायक टी हरीश राव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीआरएस विधायक और पूर्व मंत्री टी हरीश राव ने अपनी चचेरी बहन व पूर्व बीआरएस नेता के कविता की तरफ से उनपर लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वे इस मामले में कोई जवाब नहीं देंगे और इसे कविता की बुद्धिमत्ता पर छोड़ते हैं। विदेश दौरे से लौटने के बाद शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में हरीश राव ने कहा कि मेरी 25 साल की राजनीतिक यात्रा तेलंगाना की जनता के सामने एक खुली किताब की तरह है। कविता ने वही आरोप दोहराए हैं जो कुछ राजनीतिक दल पहले से ही मेरे खिलाफ कर रहे हैं। उन्होंने ऐसा क्यों कहा ये फैसला मैं जनता पर और उन पर छोड़ता हूं।

हरीश राव ने कांग्रेस पर भी साधा निशाना

विज्ञापन

हरीश राव ने यह भी कहा कि तेलंगाना राज्य की स्थापना में और उसके बाद राज्य के विकास में उन्होंने मुख्यमंत्री केसीआर के नेतृत्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जो सभी को पता है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सीएम रेवंत रेड्डी की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार बीते दस वर्षों में केसीआर के नेतृत्व में बनाई गई व्यवस्थाओं को नष्ट कर रही है।

ये भी पढ़ें:- India US Ties: 'अमेरिका के साथ बातचीत चल रही', भारत से रिश्तों पर ट्रंप के बदले सुर के बीच जयशंकर का बड़ा बयान
विज्ञापन


इसके साथ ही विधायक राव ने ये भी कहा कि अब मैं अपना समय राज्य को बचाने और जनता की समस्याओं को उठाने में लगाऊंगा। हरीश राव ने यह भी कहा कि वे अन्य बीआरएस नेताओं के साथ मिलकर पार्टी को फिर से मजबूत करने और सत्ता में वापस लाने के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Ganeshotasva: 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ..', मुंबई में ढोल-ताशों के बीच दी गई बप्पा को विदाई

अब समझिए क्या कहा था के कविता ने
बता दें कि कुछ दिन पहले के कविता को बीआरएस से पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने बीआरएस से इस्तीफा दे दिया और विधान परिषद की सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया। कविता ने पार्टी में बगावत कर अपने चचेरे भाई हरीश राव और एक रिश्तेदार सांसद जे संतोष कुमार पर केसीआर की छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया था। साथ ही उन्होंने हरीश राव पर परिवार के खिलाफ साजिश रचने का भी दावा किया था। ऐसे में ये बयानबाजी बीआरएस में गुटबाजी और पारिवारिक तनाव को उजागर कर दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें