फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BRS: बीआरएस नेता केटी रामा राव ने केंद्रीय मंत्री को भेजा कानूनी नोटिस, सात दिनों के भीतर माफी की मांग की

Tue, 12 Aug 2025 02:59 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

नोटिस में कहा गया है कि 'अगर संजय कुमार ने नोटिस मिलने के सात दिनों के भीतर बिना शर्त माफी नहीं मांगी तो रामा राव उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए बाध्य होंगे, जिसमें दीवानी और फौजदारी दोनों शामिल हैं।'
विज्ञापन
केटी रामा राव, बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामा राव ने केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार को कानूनी नोटिस भेजा है। संजय कुमार ने पिछली बीआरएस सरकार के दौरान फोन टैपिंग के आरोप लगाए थे। केटी रामा राव ने संजय कुमार के आरोपों को बेबुनियाद बताया है और कानूनी नोटिस भेजकर माफी की मांग की है। 
विज्ञापन


क्या बोले केटी रामा राव के वकील
11 अगस्त को जारी नोटिस में, रामा राव के वकील ने आरोप लगाया कि 'केंद्रीय गृह राज्य मंत्री संजय कुमार ने झूठे, मानहानिकारक और अपमानजनक बयान दिए, जिनमें दावा किया गया कि उनके मुवक्किल (रामा राव) ने फोन टैपिंग कराई। सबसे पहले, हमारे मुवक्किल का कहना है कि संजय कुमार द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद और सरासर गलत हैं और इन आरोपों से हमारे मुवक्किल की प्रतिष्ठा, छवि और साख को धूमिल करने की कोशिश की गई।'

बिना शर्त सात दिनों के भीतर माफी मांगने की मांग
नोटिस में कहा गया है कि 'संजय कुमार ने केटी रामा राव के खिलाफ मानहानिकारक बयान सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए दिए।' नोटिस में संजय कुमार से बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की गई है। नोटिस में कहा गया है कि 'अगर संजय कुमार ने नोटिस मिलने के सात दिनों के भीतर बिना शर्त माफी नहीं मांगी तो रामा राव उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए बाध्य होंगे, जिसमें दीवानी और फौजदारी दोनों शामिल हैं।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Supreme Court: 'जो कैदी सजा पूरी कर चुके, उन्हें तुरंत रिहा करें', सुप्रीम कोर्ट का राज्यों को अहम निर्देश
विज्ञापन


संजय कुमार ने लगाए थे ये आरोप
तेलंगाना में अवैध फोन टैपिंग मामले में एसआईटी के समक्ष गवाह के तौर पर पेश हुए संजय कुमार ने 8 अगस्त को इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की थी। केंद्रीय मंत्री ने फोन टैपिंग के आरोप लगाते हुए दावा किया कि माओवादी गतिविधियों की निगरानी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली प्रक्रिया से उनका फोन टैप किया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें