फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brown Sugar: मणिपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी, 11 करोड़ कीमत की ब्राउन शुगर बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Mon, 23 Jan 2023 01:26 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, पुलिस ने यह जब्ती औचक जांच के दौरान रविवार रात ग्रेटर इंफाल के कियामगेई थोंगखोंग इलाके से की। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ आठ पैकेटों में रखा गया था।
विज्ञापन
ब्राउन शुगर - फोटो : सोशल मीडिया (सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर पुलिस ने ईस्ट इंफाल जिले में आठ किलो मादक पदार्थ की बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत 11 करोड़ रुपये बताई जा रहगी है। इसके साथ ही दो ड्रग तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। यह इस साल शुगर ब्राउन की सबसे बड़ी बरामदगी है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, पुलिस ने यह जब्ती औचक जांच के दौरान रविवार रात ग्रेटर इंफाल के कियामगेई थोंगखोंग इलाके से की। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ आठ पैकेटों में रखा गया था और इसे दोनों व्यक्तियों के पास से जब्त किया गया, जिनकी बाद में पहचान की गई।


पुलिस खेप के स्रोत और तस्करी में शामिल अन्य लोगों की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि मणिपुर में पिछले सप्ताह करीब 10 किलोग्राम याबा गोलियां जब्त की गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आइजोल बटालियन की गिरफ्त में पांचों आरोपी - फोटो : एएनआई
असम: 140 ग्राम हेरोइन युक्त 10 साबुन पेटी बरामद
असम राइफल्स (पूर्व) के महानिरीक्षक के नेतृत्व में  23 सेक्टर असम राइफल्स की आइजोल बटालियन जोनम इलाके में 70,00,000 रुपये मूल्य की 140 ग्राम हेरोइन युक्त 10 साबुन पेटी बरामद की। 22 जनवरी को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। आईजीएआर (पूर्व)  मुख्यालय की ओर से यह जानकारी दी गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें