फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Keir Starmer: ट्रंप के टैरिफ के बीच आज भारत आएंगे ब्रिटिश PM स्टार्मर, मोदी के साथ विजन 2035 पर करेंगे वार्ता

Wed, 08 Oct 2025 04:32 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुंबई

सार

प्रधानमंत्री मोदी की जुलाई में लंदन यात्रा के दौरान स्टार्मर ने भारत-यूके विजन 2035 का समर्थन किया था। यह दोनों देशों के साथ मिलकर काम करने के संकल्प को दिखाता है। मुंबई में दोनों नेताओं की बैठक में इसको लेकर अहम चर्चा होगी। प्रधानमंत्री मोदी करीब पौने दो बजे ब्रिटिश प्रधानमंत्री के साथ मुंबई के जिओ वर्ल्ड सेंटर में सीईओ फोरम में भाग लेंगे। इसके बाद करीब 2:45 बजे दोनों प्रधानमंत्री ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) के छठें संस्करण में शामिल होंगे और मुख्य भाषण देंगे।
 
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर - फोटो : @narendramodi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वार से वैश्विक अर्थव्यवस्था में शुरू हुई उथल-पुथल के बीच भारत की ब्रिटेन के साथ साझेदारी के एक नए युग की शुरुआत होने की संभावना है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने पर सर कीर स्टार्मर बुधवार को पहली बार भारत आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे मुंबई में प्रधानमंत्री स्टार्मर की मेजबानी करेंगे। इस मुलाकात में दोनों देशों के साथ समयबद्ध कार्यक्रम विजन-2035 को आगे बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी की जुलाई में लंदन यात्रा के दौरान स्टार्मर ने भारत-यूके विजन 2035 का समर्थन किया था। यह दोनों देशों के साथ मिलकर काम करने के संकल्प को दिखाता है। मुंबई में दोनों नेताओं की बैठक में इसको लेकर अहम चर्चा होगी। प्रधानमंत्री मोदी करीब पौने दो बजे ब्रिटिश प्रधानमंत्री के साथ मुंबई के जिओ वर्ल्ड सेंटर में सीईओ फोरम में भाग लेंगे। इसके बाद करीब 2:45 बजे दोनों प्रधानमंत्री ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) के छठें संस्करण में शामिल होंगे और मुख्य भाषण देंगे।

विजन-2035 के रोडमैप की करेंगे समीक्षा
पीएम मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विजन 2035 रोडमैप के तहत भारत–ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे। इस दौरान दोनों दिग्गज भारत–ब्रिटेन कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट (सीईटीए) और अन्य वैश्विक-क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। विजन 2035 व्यापार और निवेश, प्रौद्योगिकी और नवाचार, रक्षा और सुरक्षा, जलवायु और ऊर्जा, स्वास्थ, शिक्षा और लोगों के बीच संबंधों के प्रमुख स्तंभों में कार्यक्रमों और पहलों का एक केंद्रित है।
विज्ञापन

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में 75 से अधिक देशों के लोग होंगे शामिल...
तीन दिवसीय ग्लोबल फिनटेक फेस्ट-2025 में 75 से अधिक देशों के एक लाख से अधिक प्रतिभागियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। आयोजन में लगभग 7500 कंपनियां, 800 वक्ता, 400 प्रदर्शक और भारतीय व विश्व स्तर के 70 प्रमुख नियामक संस्थान भाग लेंगे। इसमें सिंगापुर का मौद्रिक प्राधिकरण (मोनेटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर), जर्मनी का ड्यूश बुंडे बैंक जैसे प्रतिष्ठित नियामक शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें