भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने दिल्ली स्थित ब्रिटिश उच्चायोग में द क्वीन्स बर्थडे पार्टी में हिंदी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने गुरुवार को होने वाली ब्रिटिश विदेश सचिव और भारतीय विदेश मंत्री एस जयसंकर की मुलाकात के बारे में भी बताया।
भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने दिल्ली स्थित ब्रिटिश उच्चायोग में द क्वीन्स बर्थडे पार्टी में हिंदी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना के हालात और रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पिछला साल कोरोना के कारण बहुत मुश्किल समय था। आजकल रूस के कारण यूक्रेन में लोग मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने गुरुवार को होने वाली ब्रिटिश विदेश सचिव और भारतीय विदेश मंत्री एस जयसंकर की मुलाकात के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने कहा कि हम भारत के साथ पी-शिप को विकसित करने के लिए साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। इसमें रक्षा और सुरक्षा के मुद्दे भी शामिल है। उन्होंने बताया कि इसलिए हमारे विदेश सचिव कल जयशंकर के साथ बातचीत करने के लिए आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कई मुद्दों जैसे संप्रभुता, अंतरराष्ट्रीय कानून, क्षेत्रीय अखंडता के मुद्दों से निपटने के लिए और अपने रक्षा और सुरक्षा संबंधों को विकसित करने के लिए भी साथ में मिलकर काम कर सकते हैं।
विज्ञापन
यूक्रेन के मुद्दे पर एलेक्स एलिस ने कहा कि मै यूक्रेन के संबंध में विशिष्ट मुद्दों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता। मैं यह कहूंगा कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांत हम सभी के लिए महत्वपूर्ण हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे विदेश सचिव कल मंत्री जयशंकर से जलवायु परिवर्तन की चुनौती, व्यापार की दीर्घकालिक चुनौती, स्वास्थ्य आदि के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन और भारत एक साथ काफी ताकतवर हैं।