फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Britain: भारतीयों को 15 दिनों में मिलेगा ब्रिटेन का वीजा, ब्रिटिश उच्चायुक्त बोले- तेजी से तैयार कर रहे तंत्र

Wed, 19 Oct 2022 03:27 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, दिल्ली

सार

एलिस ने बताया कि भारत से ब्रिटेन की यात्रा करने वालों की मांग तेजी से बढ़ी है। वहीं पिछले साल की तुलना में ब्रिटेन जाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में 89 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन वीजा को लेकर परेशानी का सामना कर रहे भारतीयों के लिए ब्रिटिश उच्चायुक्त बड़ी राहत की खबर दी है। भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस के मुताबिक भारतीयों को ब्रिटेन वीजा 15 दिन में मिल जाएगा। उन्होंने बताया कि ब्रिटिश उच्चायोग ब्रिटेन वीजा आवेदनों को निपटाने को लेकर मानकों पर तेजी से काम कर रहा है ताकि लोगों को जल्दी वीजा मिल सके।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले साल की तुलना में भारतीय छात्रों की संख्या में 89 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, वहीं कुशल कामगारों के वीजा की प्रक्रिया तेजी से की गई है, साथ ही इसमें पर्यटक वीजा के समय को लेकर भी ध्यान दिया गया है। 

एलिस ने बताया कि विशेष रूप से भारत से यूके की यात्रा की मांग में अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई है। कोरोनावायरस महामारी और यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की वजह से ब्रिटेन ने 15 दिवसीय वीजा मानक खत्म कर दिया था। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली, यूके और पूरी दुनिया में अपनी टीमों के सामूहिक प्रयास के माध्यम से अच्छा काम कर रहे हैं। मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है, मुझे लगता है कि हम अब फिर से सही काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


ब्रिटेन में अध्ययन के लिए वीजा प्राप्त करने वालों में भारत चीन से आगे निकल गया है। जून 2022 तक लगभग 118,000 भारतीय छात्रों को छात्र वीजा प्राप्त हुआ जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 89 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं भारतीय पर्यटकों के लिए ब्रिटेन सबसे लोकप्रिय गंतव्य बना हुआ है। जून 2022 के आखिरी तक 258,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को टूरिस्ट वीजा प्राप्त हुआ। यह पिछले वर्ष की तुलना में 630 प्रतिशत की वृद्धि हैं। बता दें पिछले साल कोविड -19 महामारी के कारण यात्रा प्रतिबंध लागू थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें