फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैसे ही गुजरा बजरी भरा ट्रक, भरभराकर गिर गया पूरा पुल

Sat, 28 May 2016 02:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ट्रक गुजरते ही गिर गया पुल - फोटो : ANI
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक पुल गिर गया है। यह पुल नेशनल हाईवे-31 पर बना हुआ था। काफी दिनों से जर्जर हालत की स्थिति में पहुंच चुके इस पुल के ऊपर से जैसे ही बजरी भरा एक ट्रक गुजरा तो पुल भरभराकर गिर गया।
विज्ञापन


इस मामले में अच्छी बात यह रही कि हादसे में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। समाचार एजेंसी एएनआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस घटना की एक तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसमें बजरी से भरा ट्रक पुल समेत नाले में गिरा हुआ दिख रहा है।

भले ही इस मामले में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है, लेकिन इस तरह की घटनाएं सरकार की लापरवाही को दिखाती हैं। जर्जर पुलों का या तो पुनः निर्माण होना चाहिए या फिर सही से मरम्मत की जानी चाहिए।
विज्ञापन

Ballia district (UP): Bridge on NH31 collapses, was unable to take the heavily loaded vehicles. pic.twitter.com/wvHAGIQIXI— ANI UP (@ANINewsUP) May 28, 2016
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें